कोटा की तर्ज पर बिहार में भी बनेगी एजुकेशन सिटी : सम्राट

कोटा की तर्ज पर बिहार में भी बनेगी एजुकेशन सिटी : सम्राट

कोटा की तर्ज पर बिहार में भी एजुकेशन सिटी बनेगी। यह बात उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो में कही। एक्सपो का तीसरा दिन आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास पर केंद्रित रहा। सम्राट ने कहा-बिहार को बदलना है। पांच साल में एक करोड़ बिहारियों को रोजगार देना है। इसके लिए उद्योग लगाएंगे। हर जिले में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित देश बनेगा, जब बिहार विकसित होगा। उन्होंने कहा कि 2005 से 2025 तक बिहार चला, अब दौड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पानी और महिला सशक्तीकरण में प्रगति गिनाते हुए शिक्षा-उद्योग समन्वय और हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा दोहराई। इससे पहले सेमिनार का उद‌्घाटन सम्राट चौधरी, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। लघु, कुटीर और सूक्ष्म उद्योगों को भी समान अवसर : जायसवाल
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार का संकल्प है कि बिहार को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध औद्योगिक राज्य बनाया जाए। राज्य में बड़े उद्योगों के साथ लघु, कुटीर और सूक्ष्म उद्योगों को भी समान अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं बीआईए अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नए औद्योगिक बिहार की नींव है। ऊर्जा बनी विकास की रीढ़ : बिजेंद्र प्रसाद वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 2005 में 700 मेगावाट रही बिजली खपत 2025 में 9000 मेगावाट तक पहुंच गई, जो औद्योगिक विस्तार का संकेत है। अब नए बिहार की गति को तेज करने का प्रयास फलीभूत होता दिख रहा है। धन्यवाद ज्ञापन सीआईआई के अध्यक्ष गौरव शाह ने किया। एआई का संतुलित उपयोग सीखना चाहिए : पटना|राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद‌्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विशेषकर एआई का सही और संतुलित उपयोग के बारे में सीखना चाहिए। कोटा की तर्ज पर बिहार में भी एजुकेशन सिटी बनेगी। यह बात उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो में कही। एक्सपो का तीसरा दिन आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास पर केंद्रित रहा। सम्राट ने कहा-बिहार को बदलना है। पांच साल में एक करोड़ बिहारियों को रोजगार देना है। इसके लिए उद्योग लगाएंगे। हर जिले में उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित देश बनेगा, जब बिहार विकसित होगा। उन्होंने कहा कि 2005 से 2025 तक बिहार चला, अब दौड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पानी और महिला सशक्तीकरण में प्रगति गिनाते हुए शिक्षा-उद्योग समन्वय और हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा दोहराई। इससे पहले सेमिनार का उद‌्घाटन सम्राट चौधरी, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। लघु, कुटीर और सूक्ष्म उद्योगों को भी समान अवसर : जायसवाल
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार का संकल्प है कि बिहार को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध औद्योगिक राज्य बनाया जाए। राज्य में बड़े उद्योगों के साथ लघु, कुटीर और सूक्ष्म उद्योगों को भी समान अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं बीआईए अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नए औद्योगिक बिहार की नींव है। ऊर्जा बनी विकास की रीढ़ : बिजेंद्र प्रसाद वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 2005 में 700 मेगावाट रही बिजली खपत 2025 में 9000 मेगावाट तक पहुंच गई, जो औद्योगिक विस्तार का संकेत है। अब नए बिहार की गति को तेज करने का प्रयास फलीभूत होता दिख रहा है। धन्यवाद ज्ञापन सीआईआई के अध्यक्ष गौरव शाह ने किया। एआई का संतुलित उपयोग सीखना चाहिए : पटना|राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद‌्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विशेषकर एआई का सही और संतुलित उपयोग के बारे में सीखना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *