होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने और बाउंड डाउन व नोटिस की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई जिन थानों में अभी तक शांति समिति की बैठकें नहीं हुई हैं, वहां तत्काल बैठकें आयोजित करने को कहा गया। इन बैठकों में डीजे पर प्रतिबंध, अश्लील और भड़काऊ गीतों पर रोक लगाने तथा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने शराब, सूखा नशा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। दियारा और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तेज करने तथा विवादित स्थलों पर होलिका दहन न होने देने के लिए भी कहा गया। अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में जलने से संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर भी जोर दिया गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि होली पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने और बाउंड डाउन व नोटिस की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई जिन थानों में अभी तक शांति समिति की बैठकें नहीं हुई हैं, वहां तत्काल बैठकें आयोजित करने को कहा गया। इन बैठकों में डीजे पर प्रतिबंध, अश्लील और भड़काऊ गीतों पर रोक लगाने तथा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने शराब, सूखा नशा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। दियारा और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तेज करने तथा विवादित स्थलों पर होलिका दहन न होने देने के लिए भी कहा गया। अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में जलने से संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर भी जोर दिया गया।


