गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जीविका कर्मी महिला की मौत हो गई। भरठही गांव के पास अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान दुहौना गांव निवासी नवाब मद्धेशिया की 50 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। वह जीविका समूह में सीएम पद पर कार्यरत थीं। इस हादसे में उनकी बहू निशा देवी और मैनेजर मद्धेशिया के बेटे अजय मद्धेशिया उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुकान से राशन लेकर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी बरवा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेकर अपनी बहू और अजय मद्धेशिया के साथ एक ही बाइक से घर लौट रही थीं। भरठही गांव में ब्रह्म बाबा स्थान के समीप सामने से आ रहे एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। गिरने के दौरान मुन्नी देवी हाइवा की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निशा देवी और अजय मद्धेशिया को गंभीर चोटें आईं। हाइवा सड़क पक्कीकरण कार्य के लिए प्लांट से सामग्री लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने हाइवा चालक को धर दबोचा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल कटेया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कटेया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया और हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जीविका कर्मी महिला की मौत हो गई। भरठही गांव के पास अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान दुहौना गांव निवासी नवाब मद्धेशिया की 50 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। वह जीविका समूह में सीएम पद पर कार्यरत थीं। इस हादसे में उनकी बहू निशा देवी और मैनेजर मद्धेशिया के बेटे अजय मद्धेशिया उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुकान से राशन लेकर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी बरवा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेकर अपनी बहू और अजय मद्धेशिया के साथ एक ही बाइक से घर लौट रही थीं। भरठही गांव में ब्रह्म बाबा स्थान के समीप सामने से आ रहे एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। गिरने के दौरान मुन्नी देवी हाइवा की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निशा देवी और अजय मद्धेशिया को गंभीर चोटें आईं। हाइवा सड़क पक्कीकरण कार्य के लिए प्लांट से सामग्री लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने हाइवा चालक को धर दबोचा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल कटेया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कटेया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया और हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


