नालंदा में बर्थ-डे पर न केक कटा, न पार्टी की:जन्मदिन पर 350 बच्चों को ‘कॉपी-किताब’ बांटी, अबीर-गुलाल गिफ्ट में दिए

नालंदा में बर्थ-डे पर न केक कटा, न पार्टी की:जन्मदिन पर 350 बच्चों को ‘कॉपी-किताब’ बांटी, अबीर-गुलाल गिफ्ट में दिए

आज के दौर में जन्मदिन का मतलब महंगी पार्टियां, डीजे और केक काटना रह गया है, वहीं नालंदा के गिरियक प्रखंड अंतर्गत रैतर गांव के एक युवा ने अपनी खुशियों को समाज के साथ साझा कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। पेशे से समाजसेवी 38 साल के राजेश कुमार ने शनिवार को अपना जन्मदिवस रैतर मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। पाठ्य पुस्तक का उपहार और होली की मस्ती 38 साल के हुए राजेश कुमार ने इस अवसर पर विद्यालय के करीब 350 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। चूंकि होली का त्योहार भी नजदीक है, इसलिए उन्होंने बच्चों को अबीर-गुलाल भी भेंट किए। रंग और किताबों का उपहार पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। छात्रा कोमल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजेश भैया हर साल हमें इसी तरह सरप्राइज देते हैं, हमें बहुत अच्छा लगता है। संपन्न वर्ग से की खास अपील राजेश कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से एक भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि लोग फिजूलखर्ची के बजाय गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें। अगर संपन्न लोग आगे आकर इन बच्चों के साथ होली मनाएंगे, तो उनका हौसला बढ़ेगा और समाज में सकारात्मकता आएगी। प्रभारी हेड मास्टर अनिल कुमार चौधरी ने राजेश की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में एक नया संदेश जाता है। इस अवसर पर लल्लू यादव, रौशन यादव, उपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, गोरे साव, मख़रुक, संतोष, बिपिन कुमार, रौशन कुमार और अजय कुमार समेत स्कूल के सभी कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। आज के दौर में जन्मदिन का मतलब महंगी पार्टियां, डीजे और केक काटना रह गया है, वहीं नालंदा के गिरियक प्रखंड अंतर्गत रैतर गांव के एक युवा ने अपनी खुशियों को समाज के साथ साझा कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। पेशे से समाजसेवी 38 साल के राजेश कुमार ने शनिवार को अपना जन्मदिवस रैतर मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। पाठ्य पुस्तक का उपहार और होली की मस्ती 38 साल के हुए राजेश कुमार ने इस अवसर पर विद्यालय के करीब 350 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। चूंकि होली का त्योहार भी नजदीक है, इसलिए उन्होंने बच्चों को अबीर-गुलाल भी भेंट किए। रंग और किताबों का उपहार पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। छात्रा कोमल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजेश भैया हर साल हमें इसी तरह सरप्राइज देते हैं, हमें बहुत अच्छा लगता है। संपन्न वर्ग से की खास अपील राजेश कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से एक भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि लोग फिजूलखर्ची के बजाय गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें। अगर संपन्न लोग आगे आकर इन बच्चों के साथ होली मनाएंगे, तो उनका हौसला बढ़ेगा और समाज में सकारात्मकता आएगी। प्रभारी हेड मास्टर अनिल कुमार चौधरी ने राजेश की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में एक नया संदेश जाता है। इस अवसर पर लल्लू यादव, रौशन यादव, उपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, गोरे साव, मख़रुक, संतोष, बिपिन कुमार, रौशन कुमार और अजय कुमार समेत स्कूल के सभी कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *