बगहा गंडक नदी में अवैध खनन पर छापेमारी:विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त , मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

बगहा नगर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गंडक नदी के रत्नमाला घाट के पास खनन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू (सिल्ट) निकाल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर जब्त कर लिया गया। टीम को देखते ही अन्य खननकर्ता भाग निकले। अधिकारियों ने बताया कि रत्नमाला घाट के पास पक्का बांध है। इसके नजदीक अवैध खनन से नदी का कटाव तेज हो सकता है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों और कृषि भूमि को खतरा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि गंडक नदी से बिना अनुमति बालू और सिल्ट निकालना पूरी तरह गैरकानूनी है। केस दर्ज कर जांच हुई शुरू जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नगर थाना को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंडक नदी में खासकर रात के समय अवैध खनन होता है। इस दौरान ट्रैक्टरों की आवाजाही बढ़ जाती है और बालू ऊंचे दामों पर बेची जाती है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। पुलिस को सतर्क रहने के दिए निर्देश खनन विभाग ने अवैध खनन रोकने के लिए नियमित निगरानी अभियान चलाने की बात कही है। पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बगहा नगर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गंडक नदी के रत्नमाला घाट के पास खनन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू (सिल्ट) निकाल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर जब्त कर लिया गया। टीम को देखते ही अन्य खननकर्ता भाग निकले। अधिकारियों ने बताया कि रत्नमाला घाट के पास पक्का बांध है। इसके नजदीक अवैध खनन से नदी का कटाव तेज हो सकता है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों और कृषि भूमि को खतरा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि गंडक नदी से बिना अनुमति बालू और सिल्ट निकालना पूरी तरह गैरकानूनी है। केस दर्ज कर जांच हुई शुरू जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नगर थाना को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंडक नदी में खासकर रात के समय अवैध खनन होता है। इस दौरान ट्रैक्टरों की आवाजाही बढ़ जाती है और बालू ऊंचे दामों पर बेची जाती है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। पुलिस को सतर्क रहने के दिए निर्देश खनन विभाग ने अवैध खनन रोकने के लिए नियमित निगरानी अभियान चलाने की बात कही है। पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *