सिटी रिपोर्टर | नवादा शहर के गौवर्धन मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात एक मिठाई दुकान में आग लगने से से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही तीन दमकल पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन मिठाई दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह दुकानदार दुकान बंद कर अपना घर चला जाता था। अचानक गुरुवार की रात करीब 2-3 बजे मिठाई दुकान से आग की लपटे व धुंए निकलने लगी और देखते देखते आग पूरी तरह से दुकान में फैल गया। जिसके आसपास के घरों के लोगों ने दुकानदार व दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी गई। अचानक देर रात शोर शराबे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकान से सटे लगातार कई घरों के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर आग पर काबू करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद तीन दमकल घटना स्थल पर पहुंच कर करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं इस दौरान दमकल कर्मियों ने दुकान से दो गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कर फेंका। इस घटना में मिठाई दुकान के मिठाई ,फर्नीचर, बैटरी ,इन्वर्टर के अलावा 4-5 बड़े बड़े रेफ्रिजरेटर जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सिटी रिपोर्टर | नवादा शहर के गौवर्धन मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात एक मिठाई दुकान में आग लगने से से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही तीन दमकल पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन मिठाई दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह दुकानदार दुकान बंद कर अपना घर चला जाता था। अचानक गुरुवार की रात करीब 2-3 बजे मिठाई दुकान से आग की लपटे व धुंए निकलने लगी और देखते देखते आग पूरी तरह से दुकान में फैल गया। जिसके आसपास के घरों के लोगों ने दुकानदार व दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी गई। अचानक देर रात शोर शराबे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकान से सटे लगातार कई घरों के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर आग पर काबू करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद तीन दमकल घटना स्थल पर पहुंच कर करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं इस दौरान दमकल कर्मियों ने दुकान से दो गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कर फेंका। इस घटना में मिठाई दुकान के मिठाई ,फर्नीचर, बैटरी ,इन्वर्टर के अलावा 4-5 बड़े बड़े रेफ्रिजरेटर जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।


