गाय को बचाने को लगाए ब्रेक, पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर .. महिला की मौत

गाय को बचाने को लगाए ब्रेक, पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर .. महिला की मौत

पोकरण क्षेत्र के मोरानी गांव के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को चोटें लगी। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी के सवार कुछ श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए गुजरात से आ रहे थे। जोधपुर रोड पर मोरानी गांव के पास सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगाए।

इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार गुजरात के जामनगर निवासी भंवरी बहिन (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी में सवार दो अन्य को भी चोटें लगी। उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने भंवरी बहिन को मृत घोषित कर दिया।

अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर हेड कांस्टेबल रामसिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *