कूड़ा फेंकने को लेकर एक ही परिवार के 3 घायल:शेखपुरा में लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे, गाली-गलौज करते हुए मारपीट

कूड़ा फेंकने को लेकर एक ही परिवार के 3 घायल:शेखपुरा में लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे, गाली-गलौज करते हुए मारपीट

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में शुक्रवार को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मदारी गांव निवासी 64 वर्षीय शंभू राम, उनकी पत्नी शांति देवी और पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। विवाद घर के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ घायल शंभू राम ने बताया कि यह विवाद घर के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी नन्दे राम, उनके बेटे राकेश कुमार और उनकी पत्नी ने लाठी-डंडों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में जबरन प्रवेश किया और मारपीट की। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में शुक्रवार को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मदारी गांव निवासी 64 वर्षीय शंभू राम, उनकी पत्नी शांति देवी और पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। विवाद घर के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ घायल शंभू राम ने बताया कि यह विवाद घर के आगे कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी नन्दे राम, उनके बेटे राकेश कुमार और उनकी पत्नी ने लाठी-डंडों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में जबरन प्रवेश किया और मारपीट की। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *