SBI Clerk Mains Result 2026 जारी, सीधे इस लिंक से pdf करें डाउनलोड

SBI Clerk Mains Result 2026 जारी, सीधे इस लिंक से pdf करें डाउनलोड

SBI Clerk Mains Result 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025-26 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट सामने आ गया है। यह परीक्षा जूनियर एसोसिएट यानी कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। 21 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह मेन्स एग्जाम हुआ था।

SBI Clerk Result: पीडीएफ में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार बैंक ने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करने के बजाय एक संयुक्त पीडीएफ लिस्ट जारी की है। इस डाक्यूमेंट्स में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है। उम्मीदवारों को वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर खोजकर यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका चयन हुआ है या नहीं। फिलहाल व्यक्तिगत आंसर शीट जारी नहीं किए गए हैं।

SBI Clerk Result: हजारों पदों पर चल रही है भर्ती

यह भर्ती अभियान देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हजारों पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जूनियर एसोसिएट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को बैंक शाखाओं में ग्राहक सेवा, नकद लेन-देन, खाता संचालन और अन्य बैंकिंग कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होती है।

SBI Clerk Mains Result 2026: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “करियर” सेक्शन में क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025-26 से जुड़ा लिंक एक्टिव किया गया है।
उस लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड की जा सकती है।
पीडीएफ खुलने पर अभ्यर्थी सर्च ऑप्शन की मदद से अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *