नशे में धुत खलासी ने गोलंबर से टक्कराई बस:जमुई में 45 यात्रियों की जान बची, पुलिस ने देवघर के लिए किया रवाना

नशे में धुत खलासी ने गोलंबर से टक्कराई बस:जमुई में 45 यात्रियों की जान बची, पुलिस ने देवघर के लिए किया रवाना

जमुई के चकाई मुख्य चौक पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नवादा जिले के बणगंगा से देवघर मुंडन संस्कार के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर मुख्य चौक स्थित गोलंबर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे बस चकाई से गुजर रही थी। उस समय बस को नवादा निवासी पंकज साह चला रहा था, जिसे बस का खलासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, चालक शराब के नशे में था। हालांकि, पूछताछ में उसने दावा किया कि एक ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने से बस का संतुलन बिगड़ा और वह गोलंबर से टकरा गई।
गाड़ी में महिला समेत कुल 45 यात्री थे सवार घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बस में बच्चे और महिलाओं समेत कुल 45 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सभी को देवघर के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है। जमुई के चकाई मुख्य चौक पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नवादा जिले के बणगंगा से देवघर मुंडन संस्कार के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर मुख्य चौक स्थित गोलंबर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे बस चकाई से गुजर रही थी। उस समय बस को नवादा निवासी पंकज साह चला रहा था, जिसे बस का खलासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, चालक शराब के नशे में था। हालांकि, पूछताछ में उसने दावा किया कि एक ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने से बस का संतुलन बिगड़ा और वह गोलंबर से टकरा गई।
गाड़ी में महिला समेत कुल 45 यात्री थे सवार घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बस में बच्चे और महिलाओं समेत कुल 45 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सभी को देवघर के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *