रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर, सैकड़ो युवाओं से करोड़ो की ठगी… दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर खुली पोल

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर, सैकड़ो युवाओं से करोड़ो की ठगी… दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर खुली पोल

गोण्डा के नगर कोतवाली क्षेत्र की उतरौला रोड स्थित मल्टी नेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ो शिक्षित बेरोजगार युवकों से करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सैकड़ो की संख्या में नगर कोतवाली पहुंचे। पीड़ितों ने मीडिया और पुलिस के सामने अपना दर्द बयां किया। इस मामले में पीड़ित अवधेश कुमार की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गोंडा जिले में मल्टीनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी के 6 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली पहुंचे सैकड़ो पीड़ितों में बहराइच के रहने वाले गौरव मिश्रा ने बताया कि गोंडा स्थित गोंडा स्थित मल्टी इमीग्रेशन कंपनी में हम लोगों को बुलाया गया। हमारा इंटरव्यू लिया गया। फिर हमें ऑफर दिया गया कि हम आपको रसिया रूस मास्को सिटी भेजेंगे।

प्रतिमाह पचासी हजार वेतन का मिला था ऑफर

पीड़ित ने बताया कि हमें 85 हजार का ऑफर मिला। जो यहां 95 हजार करेंसी के आसपास होता है। फिर हमें पासपोर्ट पर बीजा स्टांपिंग करके दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया गया। वहां के जो ऑनर विवेक मौर्य करके थे। उन्होंने बताया कि आपको पासपोर्ट वीजा और टिकट एयरपोर्ट पर मिलेगा। जब हम लोगों ने शाम को फोन करना शुरू किया तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। फिर हम लोगों ने एयरपोर्ट पर जाकर इंक्वारी किया। तो वहां हम लोगों को एंट्री नहीं मिली। फिर हम लोग बाहर निकाल कर आए। फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। वहां बहुत सारे लोग थे। उनकी संख्या वहां पर करीब 75 के आसपास थी। जब हम लोगों का कोई संपर्क नहीं हुआ। तो हम लोग वहां के पुलिस चौकी में गए। वहां हम लोगों को बताया गया कि जहां से आपको इस स्टांप नियुक्ति पत्र जारी हुआ है। वहां जाकर कंप्लेंट करिए। हम लोगों ने गोंडा नगर कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। हम लोगों से को न्याय मिलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में पीड़ित ने बताया कि हमने 2.39 लाख जमा किया है। किसी ने 130000 जमा किया है। हम लोग करीब 100 की संख्या में यहां आए हैं। इसमें बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, लखीमपुर सहित प्रदेश के तमाम जिलों के लोग आए हैं। अगर कुल संख्या देखी जाए तो करीब 400 लोग इस घोटाले के अंदर होंगे। पीड़ित ने बताया कि हमारा इंटरव्यू गोंडा में हुआ है। कुछ लोगों को पासपोर्ट वीजा के कागजात भी मिले हैं। हमें बताया गया कि सब कुछ आपको दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगा।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- केस दर्ज कर जांच की जा रही

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नगर कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी कि गोंडा स्थित मल्टीनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी तथाकथित ओनर विवेक कुमार मौर्य ने रूस भेजने के नाम पर जालसाजी करके कूट रचित दस्तावेज के जरिए लाखों रुपए की ठगी किया है। इस सूचना पर नगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *