हापुड़ में ई-रिक्शा चालक का मिला शव:पुलिस ने ब्रेनवेव्स स्कूल के पास रिक्शा से बरामद किया

हापुड़ में ई-रिक्शा चालक का मिला शव:पुलिस ने ब्रेनवेव्स स्कूल के पास रिक्शा से बरामद किया

हापुड़ में गुरुवार को एक ई-रिक्शा चालक का शव उसके रिक्शा में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गुरुवार को कुछ लोगों ने ई-रिक्शा में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जेब से फोन और रुपए बरामद सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान के प्रयास किए। मृतक की पहचान मोहल्ला कृष्णा विहार गली नंबर तीन निवासी 55 वर्षीय रविंद्र साहू के रूप में हुई है। शव मेरठ रोड स्थित ब्रेनवेव्स स्कूल के पास बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन और मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रविंद्र साहू शराब का अधिक सेवन करते थे। वह प्रतिदिन सुबह ई-रिक्शा लेकर काम पर जाते और शाम को घर लौटते थे। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ रुपए बरामद किए, जो बाद में उनके पुत्र को सौंप दिए गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। ई-रिक्शा में बैटरी सहित सभी सामान भी सुरक्षित पाया गया। इससे प्रथम दृष्टया किसी अप्रिय घटना की आशंका नहीं जताई जा रही है। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *