कोटा में मामूली विवाद में युवक की हत्या के तीन दिन पुराने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पवन उर्फ बुढ्ढा,ओम प्रकाश उर्फ गंजी, रोहित उर्फ चिल्लू, गुमानपुरा थाना इलाके के रहने वाले है। घटना से 4-5 दिन पहले ओम प्रकाश की मृतक धीरज उर्फ बिजली से बाइक साइड में लेने को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरज ने ओम प्रकाश उर्फ ओम्पा से मारपीट कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए ओम प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर धीरज पर चाकू व पाइपों से हमला किया था। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया की घटना के बाद से आरोपी फरार थे। जिन्हें गढ़ पैलेस, चंबल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। 23 फरवरी को मृतक के भाई लोकेश सुमन ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि रात को उसका भाई धीरज दोस्त विशाल के साथ सूरज कश्यप के पास बोरखेड़ा इलाके में शादी में जा रहे थे। रास्ते में ओम प्रकाश उर्फ ओम्पा, तुषार, सुमित, ओम प्रकाश उर्फ गंजी, पवन उर्फ बुढ्ढा, रोहित उर्फ चिल्लू सहित तीन चार अन्य ने भाई को रोककर चाकू व पाइपों से हमला किया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच में सामने आया कि वारदात से कुछ दिन पहले मृतक धीरज व आरोपी ओमप्रकाश के बीच बाइक साइड में लेने को लेकर विवाद हुआ था। धीरज ने ओम प्रकाश के साथ मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने मिलकर धीरज की हत्या कर दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पीसी रिमांड लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। ———– ये खबर भी पढ़े-कोटा में बदमाशों ने चाकू लाठी-डंडों से युवक को पीटा,मौत:इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, हत्या के मामले में 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद कोटा में पुरानी रंजिश के चलते देर रात बदमाशों ने चाकू लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के मामले में 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर पढ़े


