जमुई में पूर्व विधायक अभय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके छोटे भाई एवं पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह तथा अमित सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अभय सिंह ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। परिवार और समर्थक उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की भावना पर आधारित थी सोच अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभय सिंह सभी धर्मों और बिरादरी के लोगों से गहरा जुड़ाव रखते थे। हर सोमवार वे विभिन्न समुदायों के लोगों से मिलते थे और उनकी समस्याएं सुनते थे। उनकी सोच सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की भावना पर आधारित थी। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समर्थकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने होली और रमजान के अवसर पर जिले की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। जमुई में पूर्व विधायक अभय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके छोटे भाई एवं पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह तथा अमित सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अभय सिंह ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। परिवार और समर्थक उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की भावना पर आधारित थी सोच अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभय सिंह सभी धर्मों और बिरादरी के लोगों से गहरा जुड़ाव रखते थे। हर सोमवार वे विभिन्न समुदायों के लोगों से मिलते थे और उनकी समस्याएं सुनते थे। उनकी सोच सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की भावना पर आधारित थी। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समर्थकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने होली और रमजान के अवसर पर जिले की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।


