बाइक-बोलेरो भिड़ंत में युवक की मौत:मंडला के बिछिया में नेशनल हाईवे 30 पर हादसा

बाइक-बोलेरो भिड़ंत में युवक की मौत:मंडला के बिछिया में नेशनल हाईवे 30 पर हादसा

मंडला। नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र के गणेश पेट्रोल पंप के पास रात करीब 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सिझोरा निवासी अभय जोगी बिछिया की ओर से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो सड़क से नीचे खेत में उतर गई, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक अभय जोगी बिछिया की एक दुकान में काम करता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *