नोएडा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ते वक्त भरभराकर गिरी:बगल वाली कंपनी की दीवार और गार्ड रूम पर गिरा मलबा, हादसा होते होते बचा

नोएडा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ते वक्त भरभराकर गिरी:बगल वाली कंपनी की दीवार और गार्ड रूम पर गिरा मलबा, हादसा होते होते बचा

नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में बुधवार रात को एक पुरानी बिल्डिंग को तोड़ते समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संवर्धन मदरसन ग्रुप की जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त करने के दौरान बगल वाली एक कंपनी की बाउंड्रीवाल और गार्ड रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पक्षों से पूछताछ की। बगल वाली कंपनी (Tianyin worldtech india pvt ltd) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मदरसन प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। सेफ्टी और बेरिकेडिंग नहीं करने का आरोप
उनका कहना है कि बिल्डिंग को बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति और बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन के तोड़ा जा रहा था। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण के दौरान पर्याप्त सेफ्टी बैरिकेडिंग और संरचनात्मक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिसके चलते उनकी फैक्ट्री को नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई कर होगी मरम्मत
वहीं, ध्वस्तीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि काम नियमानुसार किया जा रहा था। ठेकेदार का दावा है कि दीवार गिरने से हुए नुकसान को दुरुस्त कर दिया जाएगा और आवश्यक मरम्मत जल्द पूरी कर ली जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *