हिसार में डॉ. कालड़ा से IT टीम की लगातार पूछताछ:डॉ. दंपति अस्पताल ले गए, नौकर बोला-सुई से जहाज के बारे में पूछ रहे

हिसार में डॉ. कालड़ा से IT टीम की लगातार पूछताछ:डॉ. दंपति अस्पताल ले गए, नौकर बोला-सुई से जहाज के बारे में पूछ रहे

हिसार के सीनियर न्योरोसर्जन डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन भी जारी है। आज वीरवार को सुबह साढ़े बजे डॉ. दंपति को लेकर टीम सर्वेश अस्पताल रवाना हो गई।
डॉक्टर उमेश कालड़ा और उनकी पत्नी सरिता कालड़ा से लगातार पूछताछ की जा रही है। उनके बैंक एकाउंट जानकारी, प्रॉपर्टी के कागज, परिवार में कौन-कौन, कौन-कौन रिश्तेदार हैं और कहां रहते हैं इससे संबंधित जानकारी मांगी गई है। डॉ. कालड़ा के नौकर ने बताया कि सुई से लेकर जहाज तक के बारे में इनकम टैक्स वाले पूछ रहे हैं। टीम को अस्पताल के कागजातों में गड़बड़ियां नजर आ रही हैं। इसलिए टीम दूसरे दिन भी उनको अस्पताल लेकर गई है। चार से पांच गाड़ियां अब भी डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी हुई हैं। बुधवार सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी थी उस समय पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। टीम ने उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल तीनों जगह एक साथ रेड की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *