भागलुपर में 18 को पैक्स चुनाव की मतगणना:64 पैक्स और 2 बुनकर समितियों के लिए मतदान, नामांकन 6-7 मार्च को होना है

भागलुपर में 18 को पैक्स चुनाव की मतगणना:64 पैक्स और 2 बुनकर समितियों के लिए मतदान, नामांकन 6-7 मार्च को होना है

भागलपुर में पैक्स चुनाव के लिए 18 मार्च को 64 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों और 2 बुनकर सहयोग समितियों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए प्रशासन ने सभी प्रखंडों में आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन की जाएगी। DM नवल किशोर के अनुसार नामांकन 6-7 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन किया जाएगा। कहां कितने कंद्र और मतदाता प्रखंडवार स्थिति पर नजर डालें तो कहलगांव में सबसे अधिक 12 समितियों के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सनहौला में 8 समितियों के लिए 23 मतदान केंद्र और 12,873 मतदाता हैं। पीरपैंती में 6 समितियों के लिए 13 मतदान केंद्र और 7,197 मतदाता हैं। सुल्तानगंज में 7 समितियों के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,471 मतदाता पंजीकृत हैं। रंगरा चौक में 5 समितियां और 10 मतदान केंद्र (5,935 मतदाता), नवगछिया में 3 समितियां और 9 मतदान केंद्र (5,248 मतदाता), नाथनगर में 5 समितियां और 11 मतदान केंद्र (5,556 मतदाता) बनाए गए हैं। जगदीशपुर में 7 समितियां और 10 मतदान केंद्र (4,024 मतदाता), सबौर में 4 समितियां व 8 मतदान केंद्र (4,631 मतदाता), शाहकुंड में 2 समितियां व 8 मतदान केंद्र (4,685 मतदाता) हैं। अन्य प्रखंडों में गोपालपुर (2 समितियां, 4 केंद्र, 2,263 मतदाता), इस्माइलपुर (1 समिति, 2 केंद्र, 845 मतदाता), खरिक (2 समितियां, 4 केंद्र, 2,274 मतदाता), नारायणपुर (1 समिति, 4 केंद्र, 2,288 मतदाता) और गोराडीह (1 समिति, 3 केंद्र, 1,818 मतदाता) शामिल हैं। इसके अलावा मिलाप बुनकर सहयोग समिति, नाथनगर और राजा सिल्क प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, जगदीशपुर में भी चुनाव कराया जाएगा। भागलपुर में पैक्स चुनाव के लिए 18 मार्च को 64 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों और 2 बुनकर सहयोग समितियों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए प्रशासन ने सभी प्रखंडों में आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन की जाएगी। DM नवल किशोर के अनुसार नामांकन 6-7 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन किया जाएगा। कहां कितने कंद्र और मतदाता प्रखंडवार स्थिति पर नजर डालें तो कहलगांव में सबसे अधिक 12 समितियों के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सनहौला में 8 समितियों के लिए 23 मतदान केंद्र और 12,873 मतदाता हैं। पीरपैंती में 6 समितियों के लिए 13 मतदान केंद्र और 7,197 मतदाता हैं। सुल्तानगंज में 7 समितियों के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,471 मतदाता पंजीकृत हैं। रंगरा चौक में 5 समितियां और 10 मतदान केंद्र (5,935 मतदाता), नवगछिया में 3 समितियां और 9 मतदान केंद्र (5,248 मतदाता), नाथनगर में 5 समितियां और 11 मतदान केंद्र (5,556 मतदाता) बनाए गए हैं। जगदीशपुर में 7 समितियां और 10 मतदान केंद्र (4,024 मतदाता), सबौर में 4 समितियां व 8 मतदान केंद्र (4,631 मतदाता), शाहकुंड में 2 समितियां व 8 मतदान केंद्र (4,685 मतदाता) हैं। अन्य प्रखंडों में गोपालपुर (2 समितियां, 4 केंद्र, 2,263 मतदाता), इस्माइलपुर (1 समिति, 2 केंद्र, 845 मतदाता), खरिक (2 समितियां, 4 केंद्र, 2,274 मतदाता), नारायणपुर (1 समिति, 4 केंद्र, 2,288 मतदाता) और गोराडीह (1 समिति, 3 केंद्र, 1,818 मतदाता) शामिल हैं। इसके अलावा मिलाप बुनकर सहयोग समिति, नाथनगर और राजा सिल्क प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, जगदीशपुर में भी चुनाव कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *