कैथल में हेडकांस्टेबल संधू और रॉकी एक-दूसरे के समर्थन में:दोनों का पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, वीडियो जारी

कैथल में हेडकांस्टेबल संधू और रॉकी एक-दूसरे के समर्थन में:दोनों का पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, वीडियो जारी

कैथल में पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले दो चेहरे अब एक दूसरे के समर्थन में आए हैं। इनमें से एक चेहरा पुलिस विभाग के हेडकांस्टेबल सुनील संधू का है, जिन्होंने कलायत डीएसपी पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरा चेहरा कैथल के मशहूर गायक रॉकी मित्तल का है, जिन्होंने पूंडरी एसएचओ और दो पूर्व डीएसपी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में दोनों के वीडियो को जोड़कर रॉकी मित्तल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। दोनों जहां अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं न्याय की अपील करते भी दिखाई दे रहे हैं। रॉकी बोले- मैं केस में फंसाने का जीता जागता उदाहरण इसमें रॉकी मित्तल ने कहा कि उन्होंने सुना है कि सुनील संधू ने डीएसपी कलायत द्वारा उनको नशा तस्करी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई है। रॉकी ने कहा कि अधिकारी केवल धमकी ही नहीं देते बल्कि केस में फंसा भी देते हैं। इसका वे जीता-जागता उदाहरण हैं। उनको झूठे केस में फंसाया भी और जेल भी भिजवाया गया। आज जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उस पर केस दर्ज होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस में जो लोग बुरे हैं, उन पर कार्रवाई करना सरकार का कर्तव्य है। सुनील ने कहा- साथ नहीं दे सका वहीं दूसरी और सुनील संधू ने कहा कि जो रॉकी के साथ हुआ है। उसके बारे में उन्हें पता नहीं लग पाया। ऐसे में वे उनका साथ नहीं दे पाए और आपने खुद लड़ाई लड़ी। सुनील ने कहा कि उनको ढंग से सोए हुए छह महीने हो गए। जिले में नशा बहुत ज्यादा फैल गया है। उनको डीएसपी द्वारा धमकी दी जा रही है। सारी पुलिस तो खराब नहीं, लेकिन उच्च स्तर पर कुछ खराब है। इस संबंध में एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *