मुस्लिम से हिंदू बनी ये एक्ट्रेस, धर्मेंद्र के साथ किया था डेब्यू, अब 41 साल बाद करेंगी अनिल कपूर संग काम

मुस्लिम से हिंदू बनी ये एक्ट्रेस, धर्मेंद्र के साथ किया था डेब्यू, अब 41 साल बाद करेंगी अनिल कपूर संग काम

Khushbu Sundar comeback: फिल्म इंडस्ट्री में में हमने प्यार के लिए धर्म बदलते कई बार देखा है, लेकिन कई सितारों ने अपना करियर बनाने के लिए भी अपने नाम बदले और मुस्लिम से हिंदू बन गए। ऐसे में एक एक्ट्रेस थी जो मुसलमान होते हुए हिंदू बनी और फिर इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों पर राज भी किया था। अब एक बार फिर वह लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही है, हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्ट्रेस की, जिन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है और वो कोई और नहीं बल्कि खुशबू सुंदर हैं। 

चार दशक का सफर और ‘सूबेदार’ की तैयारी

खुशबू सुंदर उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के चार दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं। अब वह ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म ‘सूबेदार’ में खुशबू एक दमदार भूमिका में नजर आएंगी, जहां वह दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Khushbu Sundar comeback

धर्मेंद्र की फिल्म से हुई थी शुरुआत

खुशबू के फिल्मी सफर की कहानी भी किसी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की कल्ट फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में कदम रख लिया। जहां उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि वहां के फैंस ने उनके नाम का मंदिर तक बनवा दिया। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक खास जगह बनाई, लेकिन फिर वह राजनीति और क्षेत्रीय सिनेमा में व्यस्त हो गईं।

नखत खान से खुशबू सुंदर बनने का सफर

खुशबू की निजी जिंदगी और उनकी पहचान को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। 29 सितंबर 1970 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में जन्मी खुशबू का असली नाम नखत खान है। एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने और करियर की जरूरतों के चलते उन्होंने अपना धर्म बदला और मुस्लिम से हिंदू बन गईं। इंडस्ट्री में उन्हें ‘बेबी खुशबू’ के नाम से भी पुकारा जाता था। उनका यह फैसला उस दौर में काफी साहसी माना गया था। 

Khushbu Sundar comeback

राज कपूर की फिल्म और वह अधूरा मौका

खुशबू सुंदर की जिंदगी के अलावा एक ऐसा किस्सा भी है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। एक इंटरव्यू में खुशबू ने खुलासा किया था कि राज कपूर उन्हें अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मेली में लीड रोल देना चाहते थे। इसके लिए उनका फोटोशूट भी हो चुका था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उस समय खुशबू की उम्र महज 14 साल थी, जो किरदार के हिसाब से काफी कम थी। इसी वजह से उनकी जगह मंदाकिनी को कास्ट किया गया और वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

आज जब खुशबू ‘सूबेदार’ के जरिए वापसी कर रही हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह डिजिटल स्क्रीन पर अपना पुराना जादू कैसे बिखेरती हैं। पुरानी यादों और नई ऊर्जा के साथ उनका यह कमबैक यकीनन इस साल की सबसे बड़ी खबरों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *