‘अमित शाह का बिहार आना पूरे प्रदेश के लिए उत्साहवर्धक’:संजय सरावगी बोले- ग्लोबल AI समिट में कांग्रेस ने देश की छवि खराब की

‘अमित शाह का बिहार आना पूरे प्रदेश के लिए उत्साहवर्धक’:संजय सरावगी बोले- ग्लोबल AI समिट में कांग्रेस ने देश की छवि खराब की

दरभंगा में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ग्लोबल AI समिट में कांग्रेस के कथित प्रदर्शन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने “अर्धनग्न प्रदर्शन” कर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।अर्धनग्न प्रदर्शन कर खुद ही देश के सामने पूरी तरह नंगा हो गया है। सरावगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने बयानों और गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि “बीजेपी और नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है। देश की प्रतिष्ठा के सामने कांग्रेस की प्रतिष्ठा शून्य है।” भारत के खिलाफ बयानबाजी करते राहुल गांधी उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तब-तब भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। सरावगी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेताओं को “शेर नहीं, बल्कि शोर मचाने वाले सियार” बताया और दावा किया कि AI समिट में हुए प्रदर्शन के पीछे असली मास्टरमाइंड राहुल गांधी हैं। संजय सरावगी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे को बिहार के लिए गौरव और उत्साह का विषय बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सरावगी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाह का दौरा पूर्णिया, किशनगंज और अररिया सीमावर्ती इलाकों में प्रस्तावित है, जो बांग्लादेश सीमा से सटे जिले हैं। सरावगी के अनुसार, इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने और “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” अभियान को तेज करने पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। यह दौरा बिहार के विकास और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अंत में कहा कि अमित शाह का बिहार आगमन पूरे प्रदेश के लिए उत्साहवर्धक है और उनके मार्गदर्शन में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। दरभंगा में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ग्लोबल AI समिट में कांग्रेस के कथित प्रदर्शन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने “अर्धनग्न प्रदर्शन” कर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।अर्धनग्न प्रदर्शन कर खुद ही देश के सामने पूरी तरह नंगा हो गया है। सरावगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने बयानों और गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि “बीजेपी और नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है। देश की प्रतिष्ठा के सामने कांग्रेस की प्रतिष्ठा शून्य है।” भारत के खिलाफ बयानबाजी करते राहुल गांधी उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तब-तब भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। सरावगी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेताओं को “शेर नहीं, बल्कि शोर मचाने वाले सियार” बताया और दावा किया कि AI समिट में हुए प्रदर्शन के पीछे असली मास्टरमाइंड राहुल गांधी हैं। संजय सरावगी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे को बिहार के लिए गौरव और उत्साह का विषय बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सरावगी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाह का दौरा पूर्णिया, किशनगंज और अररिया सीमावर्ती इलाकों में प्रस्तावित है, जो बांग्लादेश सीमा से सटे जिले हैं। सरावगी के अनुसार, इस दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने और “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” अभियान को तेज करने पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। यह दौरा बिहार के विकास और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अंत में कहा कि अमित शाह का बिहार आगमन पूरे प्रदेश के लिए उत्साहवर्धक है और उनके मार्गदर्शन में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *