सहरसा में बच्चों के लिए आधुनिक पार्क तैयार:1.35 करोड़ लागत, 15 अप्रैल तक होगा उद्घाटन

सहरसा में बच्चों के लिए आधुनिक पार्क तैयार:1.35 करोड़ लागत, 15 अप्रैल तक होगा उद्घाटन

सहरसा शहर में बच्चों और परिवारों के लिए एक आधुनिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। सदर अस्पताल के पास वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस पार्क पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे 15 अप्रैल तक आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हाथी- घोड़े सहित जानवरों के लगाए स्टेचू यह पार्क विशेष रूप से बच्चों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन और प्राकृतिक वातावरण का समावेश होगा। पार्क में बच्चों के आकर्षण के लिए हाथी, घोड़े सहित विभिन्न जानवरों के आकर्षक स्टेच्यू लगाए जा रहे हैं। साथ ही, आधुनिक झूले भी लगाए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें। पार्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी एक आरामदायक स्थल साबित होगा। इसमें बैठने की समुचित व्यवस्था, पैदल पथ, हरियाली और सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका वन विभाग के रेंजर वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस पार्क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 की विभागीय योजना राशि से कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, और शेष 10 प्रतिशत कार्य तेजी से जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि 15 अप्रैल से पहले पार्क पूरी तरह तैयार कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पार्क के तैयार होने से शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जहां बच्चे खेल सकेंगे और परिवार के सदस्य सुकून के पल बिता सकेंगे। सहरसा शहर में बच्चों और परिवारों के लिए एक आधुनिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। सदर अस्पताल के पास वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस पार्क पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे 15 अप्रैल तक आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। हाथी- घोड़े सहित जानवरों के लगाए स्टेचू यह पार्क विशेष रूप से बच्चों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन और प्राकृतिक वातावरण का समावेश होगा। पार्क में बच्चों के आकर्षण के लिए हाथी, घोड़े सहित विभिन्न जानवरों के आकर्षक स्टेच्यू लगाए जा रहे हैं। साथ ही, आधुनिक झूले भी लगाए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें। पार्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी एक आरामदायक स्थल साबित होगा। इसमें बैठने की समुचित व्यवस्था, पैदल पथ, हरियाली और सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका वन विभाग के रेंजर वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस पार्क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 की विभागीय योजना राशि से कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, और शेष 10 प्रतिशत कार्य तेजी से जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि 15 अप्रैल से पहले पार्क पूरी तरह तैयार कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पार्क के तैयार होने से शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जहां बच्चे खेल सकेंगे और परिवार के सदस्य सुकून के पल बिता सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *