नवादा में बच्चा चोरी की अफवाह पर कार्रवाई होगी:एसपी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी, बोले- लोग कानून में हाथ डाल रहे

नवादा में बच्चा चोरी की अफवाह पर कार्रवाई होगी:एसपी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी, बोले- लोग कानून में हाथ डाल रहे

नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट और एडिट किए गए वीडियो से लोगों में डर फैल रहा है, जिसके कारण लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। एसपी धीमान ने बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से संबंधित गलत तस्वीरें और रील्स बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इन वीडियो में पुराने फुटेज को एडिट करके या गलत संदर्भ में जोड़कर यह दिखाया जा रहा है कि बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं और बच्चों को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। इन भ्रामक वीडियो के कारण लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं और अन्य जिलों से भी ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। संदिग्ध मिलने पर डायल 112 को सूचना दें
नवादा पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के बारे में कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इसके लिए 112 नंबर या संबंधित थाने से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ऐसी सूचनाओं की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिले में अब तक लगभग 50 ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चिन्हित किए गए हैं, जिन पर गलत वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी का कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट और एडिट किए गए वीडियो से लोगों में डर फैल रहा है, जिसके कारण लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। एसपी धीमान ने बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से संबंधित गलत तस्वीरें और रील्स बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इन वीडियो में पुराने फुटेज को एडिट करके या गलत संदर्भ में जोड़कर यह दिखाया जा रहा है कि बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं और बच्चों को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। इन भ्रामक वीडियो के कारण लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं और अन्य जिलों से भी ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। संदिग्ध मिलने पर डायल 112 को सूचना दें
नवादा पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के बारे में कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इसके लिए 112 नंबर या संबंधित थाने से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ऐसी सूचनाओं की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिले में अब तक लगभग 50 ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चिन्हित किए गए हैं, जिन पर गलत वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी का कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *