भागलपुर में हत्या के आरोपी की मिली लाश:जानवर को चारा देने गए थे, अमरूद के पेड़ से लटकता मिला शव

भागलपुर में हत्या के आरोपी की मिली लाश:जानवर को चारा देने गए थे, अमरूद के पेड़ से लटकता मिला शव

भागलपुर में सुधा दाना के दुकानदार का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। ये हत्या का आरोपी था। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव की है। मृतक की पहचान दिलीप यादव के बेटे अभिषेक कुमार (22) के रूप में की गई है। मृतक युवक मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से अपने बासा के लिए रोज की तरह निकले थे। वे रोज जानवरों को वहां खाना देने जाते थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। आज सुबह परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। दोपहर में जब परिजन बासा पर पहुंचे, तो वहां अमरूद के पेड़ से फंदे में लटका उनका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर उनका बासा है, जहां शव बरामद हुआ। पिता कई मामलों में नामजद आरोपी आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दो भाई थे और दोनों काफी मिलनसार स्वभाव के थे। पिता कई मामलों में नामजद आरोपी रहे हैं। मृतक अभिषेक का नाम भी गरैया बहियार में हुए सूरज हत्याकांड में नामजद आरोपियों में शामिल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बिहपुर थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। भागलपुर में सुधा दाना के दुकानदार का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। ये हत्या का आरोपी था। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव की है। मृतक की पहचान दिलीप यादव के बेटे अभिषेक कुमार (22) के रूप में की गई है। मृतक युवक मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से अपने बासा के लिए रोज की तरह निकले थे। वे रोज जानवरों को वहां खाना देने जाते थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। आज सुबह परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। दोपहर में जब परिजन बासा पर पहुंचे, तो वहां अमरूद के पेड़ से फंदे में लटका उनका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर उनका बासा है, जहां शव बरामद हुआ। पिता कई मामलों में नामजद आरोपी आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दो भाई थे और दोनों काफी मिलनसार स्वभाव के थे। पिता कई मामलों में नामजद आरोपी रहे हैं। मृतक अभिषेक का नाम भी गरैया बहियार में हुए सूरज हत्याकांड में नामजद आरोपियों में शामिल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बिहपुर थाना अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *