एटा में गाजर से भरी कैंटर पलटी, चालक घायल:मैनपुरी जाते समय हादसा, बिजली पोल टूटने से आपूर्ति बाधित

एटा में गाजर से भरी कैंटर पलटी, चालक घायल:मैनपुरी जाते समय हादसा, बिजली पोल टूटने से आपूर्ति बाधित

एटा जिले के सकीट आसपुर मार्ग पर गाजर से भरी एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कैंटर का चालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, कैंटर एटा की ओर से मैनपुरी जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कैंटर पलटने से सड़क पर गाजर बिखर गईं और एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, इस हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *