गोद में प्रेग्नेंट मां का शव,पिता के इंतजार में बेटियां:मधेपुरा में बॉयफ्रेंड ने हत्या की; पहले पति की दो बेटियों के साथ स्टेशन पर छोड़ा

गोद में प्रेग्नेंट मां का शव,पिता के इंतजार में बेटियां:मधेपुरा में बॉयफ्रेंड ने हत्या की; पहले पति की दो बेटियों के साथ स्टेशन पर छोड़ा

पापा हम दोनों बहनों को एक हाथ से पकड़े थे। मम्मी को अपने कंधे पर लटकाकर घर से बाहर निकले। बोले, मम्मी की तबीयत खराब है, अस्पताल चलेंगे। इसके बाद वे हमें पीछे की गेट से रेलवे स्टेशन लेकर आए। हमें बेंच पर बैठाया और मेरी गोद में मम्मी को लेटा दिया। बोले, ‘पानी लेकर आता हूं, ट्रेन आएगी तो अस्पताल जाएंगे। मम्मी ठीक हो जाएगी।’ हमलोग कई घंटे से इंतजार कर रहे, लेकिन पापा नहीं आए। इतना कहते ही 5 साल की बच्ची शहनाज जोर-जोर से रोने लगती है। दरअसल, 24 फरवरी को मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोपहर 2 बजे एक 5 साल की बच्ची, मां के शव को गोद में लिए बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब कभी नहीं जागेगी। वह वहीं बैठी बार-बार मां का चेहरा सहला रही थी। इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से आकर बात की। फिर लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। घटना मधेपुरा के रेलवे स्टेशन की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक गर्भवती महिला की हत्या हुई, और कैसे मां की मौत से अनजान उसकी दो मासूम बेटियां शव के साथ पिता का इंतजार करती रह गईं…. 3 महीने से बॉयफ्रेंड संग रह रही थी बता दें कि महिला की 8 साल पहले पहली शादी हुई थी। वहीं, 6 महीने से उसका दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उसकी पहले पति से लड़ाई हो गई और वो उससे अलग हो गई। महिला को पहले पति से 2 बेटियां हैं। वहीं, दूसरे बॉयफ्रेंड से वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है। मृतका की पहचान काजल कुमारी(35) के रूप में हुई है। वहीं, उसके पहले पति की पहचान मो.मुर्शिद और दूसरे बॉयफ्रेंड की पहचान मो.अंजार के रूप में हुई है। 8 साल पहले हुई थी लव मैरिज पुलिस जांच में सामने आया कि काजल ने 2018 में भतखोरा वार्ड 8 के रहने वाले मो.मुर्शीद से लव मैरिज की थी। दोनों का घर भतखोरा गांव में है। मैट्रिक की पढ़ाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। घरवालों की मर्जी के बिना दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। पति-पत्नी मधेपुरा में किराए के घर पर घरवालों से अलग रहते थे। शादी के बाद मुर्शीद मधेपुरा में कुछ साल मजदूरी करता रहा। फिर परिवार के बेहतर जीवन के लिए वह पंजाब चला गया। साल में दो बार मधेपुरा आता और पत्नी-बच्चियों के साथ रहता था। साल 2024 में उसने काजल के लिए एक स्मार्टफोन खरीदा था, ताकि वह आसानी से बात कर सकें। इस बीच दंपती की दो बेटियां हुईं। 7 साल सब ठीक चला, फिर 2025 में शुरू हुआ अफेयर सब ठीक चल रहा था, लेकिन नवंबर 2025 में मुर्शीद को पता चला कि उसकी पत्नी काजल का गांव के ही युवक अंजार से 6 महीने से अफेयर चल रहा है। वह उसी फोन से रोज घंटों अंजार से बात करती थी, जो मुर्शिद ने खुद से बात करने के लिए गिफ्ट किया था। इसके बाद मुर्शिद ने मधेपुरा आकर अपनी पत्नी को बहुत समझाया। बेटियों की कसम तक दी, लेकिन वो नहीं मानी। मुर्शिद ने काजल से इतना तक कह दिया था कि वो उसे अपने साथ पंजाब लेकर जाएगा, लेकिन काजल नहीं मानी। 10 दिसंबर को काजल बॉयफ्रेंड अंजार के साथ फरार 10 दिसंबर 2025 को काजल घर छोड़कर अंजार के साथ चली गई। मुर्शीद ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। करीब 3 महीने से काजल अंजार के घर में लिव-इन में रह रही थी। दोनों बेटियां भी उसके साथ ही थीं। काजल 2 महीने की प्रेग्नेंट है जनवरी 2026 में काजल ने अंजार को बताया कि वो 2 महीने की प्रेग्नेंट है। यह बात सामने आते ही काजल और अंजार के बीच अक्सर लड़ाई होने लगी। ग्रामीण नौसाद बताते हैं, ‘हर रात दोनों तेज आवाज में लड़ते थे। कई बार हाथापाई भी हुई है।’ नौसाद ने आगे बताया, ’23 फरवरी की रात 9 बजे भी दोनों के बीच बहस हुई थी। दोनों तेज-तेज आवाज में लड़ रहे थे। लेकिन करीब आधे घंटे बाद आवाज आनी बंद हो गई। इस बीच हमें बच्चों की रोने की आवाज आई, लेकिन अंजार ने दोनों को शां’त करवाकर सुला दिया। हमलोग सोचे मामला शांत हो गया होगा, इसलिए हमलोग भी निश्चिंत से सो गए।’ ‘24 फरवरी की सुबह जब हमलोग सोकर उठे और बाहर निकले तो देखा अंजार के घर में ताला लगा है। दोनों बच्चियां भी नहीं थीं। कुछ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि काजल का शव मधेपुरा रेलवे स्टेशन से मिला है।’ ग्रामीण के अनुसार, अंजार ने ही महिला की हत्या कर उसको रेलवे स्टेशन पर रख दिया है। पति को फोन कर कहा था- बचा लो पहले पति मुर्शीद ने फोन पर बताया, ‘23 फरवरी की रात काजल का फोन आया था। उसने कहा था, उसे कमरे में बंद कर दिया गया है। उसे मारने की साजिश हो रही है। उसने कहा कि मैं अब आपके पास आ जाती हूं।’ मुर्शीद का दावा है कि उसकी पत्नी खतरे में थी। उसने कहा कि वह पंजाब में था, इसलिए तुरंत नहीं पहुंच सका। इस बातचीत का कॉल रिकॉर्ड भी सामने आया है। शरीर पर खरोंच के कई निशान मंगलवार दोपहर एफएसएल ने घर पर पहुंचकर कमरे से सैंपल लिए हैं। टीम ने घर के उस कमरे की जांच की, जहां काजल कथित रूप से फांसी लगाई गई थी। पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूत सील कर अपने साथ ले लिए हैं। महिला का फोन भी जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव पर हल्के निशान दिखे हैं। यह फांसी का मामला है या हत्या के बाद फांसी का रूप दिया गया, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से क्लियर होगा। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।’ पापा हम दोनों बहनों को एक हाथ से पकड़े थे। मम्मी को अपने कंधे पर लटकाकर घर से बाहर निकले। बोले, मम्मी की तबीयत खराब है, अस्पताल चलेंगे। इसके बाद वे हमें पीछे की गेट से रेलवे स्टेशन लेकर आए। हमें बेंच पर बैठाया और मेरी गोद में मम्मी को लेटा दिया। बोले, ‘पानी लेकर आता हूं, ट्रेन आएगी तो अस्पताल जाएंगे। मम्मी ठीक हो जाएगी।’ हमलोग कई घंटे से इंतजार कर रहे, लेकिन पापा नहीं आए। इतना कहते ही 5 साल की बच्ची शहनाज जोर-जोर से रोने लगती है। दरअसल, 24 फरवरी को मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोपहर 2 बजे एक 5 साल की बच्ची, मां के शव को गोद में लिए बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब कभी नहीं जागेगी। वह वहीं बैठी बार-बार मां का चेहरा सहला रही थी। इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से आकर बात की। फिर लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। घटना मधेपुरा के रेलवे स्टेशन की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक गर्भवती महिला की हत्या हुई, और कैसे मां की मौत से अनजान उसकी दो मासूम बेटियां शव के साथ पिता का इंतजार करती रह गईं…. 3 महीने से बॉयफ्रेंड संग रह रही थी बता दें कि महिला की 8 साल पहले पहली शादी हुई थी। वहीं, 6 महीने से उसका दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उसकी पहले पति से लड़ाई हो गई और वो उससे अलग हो गई। महिला को पहले पति से 2 बेटियां हैं। वहीं, दूसरे बॉयफ्रेंड से वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है। मृतका की पहचान काजल कुमारी(35) के रूप में हुई है। वहीं, उसके पहले पति की पहचान मो.मुर्शिद और दूसरे बॉयफ्रेंड की पहचान मो.अंजार के रूप में हुई है। 8 साल पहले हुई थी लव मैरिज पुलिस जांच में सामने आया कि काजल ने 2018 में भतखोरा वार्ड 8 के रहने वाले मो.मुर्शीद से लव मैरिज की थी। दोनों का घर भतखोरा गांव में है। मैट्रिक की पढ़ाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। घरवालों की मर्जी के बिना दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। पति-पत्नी मधेपुरा में किराए के घर पर घरवालों से अलग रहते थे। शादी के बाद मुर्शीद मधेपुरा में कुछ साल मजदूरी करता रहा। फिर परिवार के बेहतर जीवन के लिए वह पंजाब चला गया। साल में दो बार मधेपुरा आता और पत्नी-बच्चियों के साथ रहता था। साल 2024 में उसने काजल के लिए एक स्मार्टफोन खरीदा था, ताकि वह आसानी से बात कर सकें। इस बीच दंपती की दो बेटियां हुईं। 7 साल सब ठीक चला, फिर 2025 में शुरू हुआ अफेयर सब ठीक चल रहा था, लेकिन नवंबर 2025 में मुर्शीद को पता चला कि उसकी पत्नी काजल का गांव के ही युवक अंजार से 6 महीने से अफेयर चल रहा है। वह उसी फोन से रोज घंटों अंजार से बात करती थी, जो मुर्शिद ने खुद से बात करने के लिए गिफ्ट किया था। इसके बाद मुर्शिद ने मधेपुरा आकर अपनी पत्नी को बहुत समझाया। बेटियों की कसम तक दी, लेकिन वो नहीं मानी। मुर्शिद ने काजल से इतना तक कह दिया था कि वो उसे अपने साथ पंजाब लेकर जाएगा, लेकिन काजल नहीं मानी। 10 दिसंबर को काजल बॉयफ्रेंड अंजार के साथ फरार 10 दिसंबर 2025 को काजल घर छोड़कर अंजार के साथ चली गई। मुर्शीद ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। करीब 3 महीने से काजल अंजार के घर में लिव-इन में रह रही थी। दोनों बेटियां भी उसके साथ ही थीं। काजल 2 महीने की प्रेग्नेंट है जनवरी 2026 में काजल ने अंजार को बताया कि वो 2 महीने की प्रेग्नेंट है। यह बात सामने आते ही काजल और अंजार के बीच अक्सर लड़ाई होने लगी। ग्रामीण नौसाद बताते हैं, ‘हर रात दोनों तेज आवाज में लड़ते थे। कई बार हाथापाई भी हुई है।’ नौसाद ने आगे बताया, ’23 फरवरी की रात 9 बजे भी दोनों के बीच बहस हुई थी। दोनों तेज-तेज आवाज में लड़ रहे थे। लेकिन करीब आधे घंटे बाद आवाज आनी बंद हो गई। इस बीच हमें बच्चों की रोने की आवाज आई, लेकिन अंजार ने दोनों को शां’त करवाकर सुला दिया। हमलोग सोचे मामला शांत हो गया होगा, इसलिए हमलोग भी निश्चिंत से सो गए।’ ‘24 फरवरी की सुबह जब हमलोग सोकर उठे और बाहर निकले तो देखा अंजार के घर में ताला लगा है। दोनों बच्चियां भी नहीं थीं। कुछ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि काजल का शव मधेपुरा रेलवे स्टेशन से मिला है।’ ग्रामीण के अनुसार, अंजार ने ही महिला की हत्या कर उसको रेलवे स्टेशन पर रख दिया है। पति को फोन कर कहा था- बचा लो पहले पति मुर्शीद ने फोन पर बताया, ‘23 फरवरी की रात काजल का फोन आया था। उसने कहा था, उसे कमरे में बंद कर दिया गया है। उसे मारने की साजिश हो रही है। उसने कहा कि मैं अब आपके पास आ जाती हूं।’ मुर्शीद का दावा है कि उसकी पत्नी खतरे में थी। उसने कहा कि वह पंजाब में था, इसलिए तुरंत नहीं पहुंच सका। इस बातचीत का कॉल रिकॉर्ड भी सामने आया है। शरीर पर खरोंच के कई निशान मंगलवार दोपहर एफएसएल ने घर पर पहुंचकर कमरे से सैंपल लिए हैं। टीम ने घर के उस कमरे की जांच की, जहां काजल कथित रूप से फांसी लगाई गई थी। पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूत सील कर अपने साथ ले लिए हैं। महिला का फोन भी जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव पर हल्के निशान दिखे हैं। यह फांसी का मामला है या हत्या के बाद फांसी का रूप दिया गया, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से क्लियर होगा। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *