कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को 33 बेल्टें और 12 थप्पड़ जड़े, ACP आंनद ओझा बने

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को 33 बेल्टें और 12 थप्पड़ जड़े, ACP आंनद ओझा बने

नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… कांस्टेबल के बेटे ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में 10-15 युवकों ने एक फैकल्टी के साथ अभद्रता की। यूआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद की कार पर हाथ मार दिया। इस पर जब प्रोफेसर ने आपत्ति जताई, तो युवक बोले- कौन सा गाड़ी में स्क्रेच आ गया? स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा युवक को मुर्दा बता दिया। लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराने वाले जिंदा गौरव शाहू का स्वास्थ्य विभाग ने डेथ सार्टिफिकेट जारी कर दिया। इस बात की जानकारी गौरव को जनवरी महीने में हुई, जब उसका नाम राशन कार्ड से कट गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, VIDEO:कानपुर में कांस्टेबल के बेटे समेत 6 लड़कों ने 1 घंटे तक पीटा, बोले- चेहरे पर मांस नहीं बचेगा
कानपुर में कांस्टेबल के बेटे ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। छात्र के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे, तो युवक के पिता ने दबाव बनाते हुए समझौता करा दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2: लावारिस लाश का अंतिम संस्कार, जिंदा आदमी मुर्दा बना:कानपुर में युवक का आधार, DL कैंसिल, अस्पताल बोला- मेरे बस में नहीं है
कानपुर में जिंदा युवक को मुर्दा बनाने का मामला सामने आया है। लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराने वाले जिंदा गौरव शाहू का स्वास्थ्य विभाग ने 12 सितंबर 2025 को डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इस बात की जानकारी गौरव को जनवरी महीने में हुई। जब उसका नाम राशन कार्ड से कट गया। गौरव ने कहा- मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में लापरवाही से मुझे कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। जब मैं सुधार कराने गया तो अस्पताल प्रशासन ने कह दिया कि “ये हमारे बस में नहीं है।” अब अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हूं। पढ़ें पूरी खबर… 3: CSJMU में अस्टिटेंट प्रोफेसर से युवक बोले- क्या कर लोगो:कैंपस में बाहरी लड़के गुट बनाकर घूम रहे थे, पुलिस ने निकाला बाहर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस के नम्रता मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाहर से आए 10-15 युवकों ने एक फैकल्टी के साथ अभद्रता की। यूआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद अपनी कार से जा रहे थे, तभी युवकों ने उनकी कार पर हाथ मार दिया। इस पर जब प्रोफेसर ने आपत्ति जताई, तो युवक बोले- कौन सा गाड़ी में स्क्रेच आ गया? किस धारा में जेल भिजवा दोगे? देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। सूचना पर चीफ प्रॉक्टर और पुलिस मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… 4: डिब्रूगढ़ राजधानी से 70 लाख की सुपाड़ी जब्त:कानपुर में 12 हजार किलोग्राम सुपाड़ी पकड़ी, पार्सलयान से 206 बोरियां जब्त कानपुर में एसजीएसटी टीम ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी कर 12 हजार किलोग्राम सुपाड़ी बरामद की है। पार्सलयान से लाई जा रही 206 बोरियां जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। ये कार्रवाई जीआरपी के सहयोग से की गई। अपर आयुक्त ग्रेड वन सेमुअल पॉल एन के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त शिविका सिंह और प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक सुपाड़ी दीमापुर से कानपुर लाई जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…. 5: कानपुर ACP आंनद ओझा बने ‘हीरो’:शॉर्ट फिल्म में मिला रोल, बोले- डकैत घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा अब डकैत घोड़े पर बैठ कर नहीं आते, स्क्रीन के पीछे से आते हैं और आपका सबकुछ लेकर चले जाते हैं…। साइबर अपराधों से जागरूक करने के लिए कानपुर में बन रही शॉर्ट फिल्म में यह डॉयलॉग है। जो कि कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा के हैं। कानपुर के कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा न सिर्फ अपराधियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे हैं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में साइबर अपराधों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म में उन्होंने एसीपी अंगद वर्मा का किरदार निभाया है। यह शॉर्ट फिल्म यूपी पुलिस बनवा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6: सचेंडी में जेसीबी से टकरा कर BCA स्टूडेंट की मौत:PSIT कॉलेज कैंपस में हादसा, परिवार के लोग बोले- कॉलेज की है लापरवाही कानपुर के सचेंडी स्थित PSIT कॉलेज कैंपस में हो रहे निर्माण कार्य में आई जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की किडनी, लंग्स, पैनक्रियाज डैमेज हो गया। साथी छात्र आनन–फानन में उसे लेकर रीजेंसी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कॉलेज कैंपस में बिना सुरक्षा उपकरणों के निर्माण कार्य चल रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 7: कानपुर में 5 साल में 1297 बच्चे लापता:यूपी में एक दिन में 22 बच्चे हो रहे चोरी; गैंग के निशाने पर सबसे ज्यादा धार्मिक नगरी यूपी में एक दिन में 22 से अधिक बच्चे चोरी हो रहे हैं। ये हम नहीं यूपी पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं। पिछले 5 सालों में 41 हजार से अधिक बच्चे गायब हुए। इनमें से 39 हजार तो बरामद हो गए लेकिन अभी भी 1977 बच्चे गायब हैं। वहीं पुलिस के हलफनामे के अनुसार यूपी के धार्मिक नगरी, अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे ज्यादा बच्चे गायब हुए हैं। कानपुर की बात करें तो अब तक 1297 बच्चे चोरी हुए। जिसमें अभी भी 36 बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। चोरी करने वाले गैंग में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 8: कानपुर में गर्मी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:तापमान 29.6°C पहुंचा, 10-15 प्रतिशत तक गेहूं-सरसों की पैदावार पर पड़ेगा असर कानपुर में फरवरी के महीने के अंतिम दिनों में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले साल 2022 में अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। साल 2006 में तापमान 29.5 डिग्री गया था। फरवरी महीने में पड़ रही गर्मी ने 23 साल का रिकार्ड तोड़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। पढ़ें पूरी खबर… 9: एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन:कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज कानपुर में एयरफोर्स के जवान के साथ मारपीट के मामले में दरोगा और सिपाही पर एक्शन हुआ है। डीसीपी साउथ ने दोनों दरोगा रविन्द्र बुंदेला और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एडीसीपी घटना की जांच कर रहे हैं। 19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था। उसका कान का पर्दा फट गया। जवान का इलाज कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 10: फर्जी डिग्री मामले में 4 यूनिवर्सिटी पहुंची SIT:एक घंटे तक CSJMU में की जांच, आरोपियों का रिमांड लेने की तैयारी फर्जी डिग्री और मार्कशीट मामले में पूरे नेटवर्क की जड़ें खंगालने के लिए जुटी SIT की टीमें सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज समेत अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, शिकोहाबाद जांच करने रवाना हो गईं। सोमवार को एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल की अगुवाई में एक टीम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय जांच करने पहुंची, जहां पुलिस अधिकारी सबसे पहले प्रशासनिक भवन गई। इस दौरान करीब एक घंटे से प्रपत्रों की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस टीम रवाना हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *