9 से 11 मार्च तक सैंडिस में होगा मंजूषा महोत्सव

भागलपुर | कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘मंजूषा महोत्सव 2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने किया। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम समिति के गठन के निर्देश दिए। मंजूषा महोत्सव का आयोजन 9, 10 एवं 11 मार्च 2026 को मुक्ताकाश मंच, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में संगीत संध्या, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, मंजूषा चित्रकला व दृश्य कला प्रतियोगिता, प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक स्टॉल लगाए जाएंगे। जिले के सभी 16 प्रखंडों में कार्यशालाएं होंगी। महोत्सव में वही कलाकार भाग ले सकेंगे, जो कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। भागलपुर | कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘मंजूषा महोत्सव 2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने किया। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम समिति के गठन के निर्देश दिए। मंजूषा महोत्सव का आयोजन 9, 10 एवं 11 मार्च 2026 को मुक्ताकाश मंच, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में संगीत संध्या, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, मंजूषा चित्रकला व दृश्य कला प्रतियोगिता, प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक स्टॉल लगाए जाएंगे। जिले के सभी 16 प्रखंडों में कार्यशालाएं होंगी। महोत्सव में वही कलाकार भाग ले सकेंगे, जो कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *