गोरखपुर में होली के रंग में रंगी महिलाएं, VIDEO:जमकर किया डांस, दादी की भजनों में लीन हुई

गोरखपुर में होली के रंग में रंगी महिलाएं, VIDEO:जमकर किया डांस, दादी की भजनों में लीन हुई

गोरखपुर में दादी परिवार महिला मंडल की ओर से होली उत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम में श्री राणी सती दादी के भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें गोरखपुर के युवा भजन गायक राज पांडे ने अपने भजनों से शमां बांधा। साथ ही होली के सुंदर गानों से सभी को झूमने परमजबूर कर दिया। महिलाओं ने जमकर डांस किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरा परिसर होली के रंग में रंगा नजर आया। सभी ने खुलकर आनंद लिया। राधा कृष्ण के साथ फोटो खिंचवाई और दादी का आशीर्वाद लिया। सुरों से बंधा शमां
भजन गायक राज पांडेय ने अपनी मधुर से आवाज से दादी थारे ही भरोसे मेरा परिवार है, तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है, होली खेलागा दादी रंग और गुलाल से, दादी ओढ़ ले सतरंगी चुनर होली आई रे, ‘लक्ष्मी शारदा काली तू भक्तों की प्रतिपालक तू’ जैसे सुंदर भजन गए कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान आशा अग्रवाल,साधना लीलारिया, किरण पोद्दार,उमा पोद्दार,शारदा चांदवासिया,सुनीता टिबडेवाल, सुमन सिंघानिया, बबीता जालान, मंजूश्री जालान, उमा तुलस्यान,मधु तुलस्यान,रंजू अग्रवाल ,विजया,संजू ,सविता गुप्ता ,इंदिरा चौधरी ,प्रिया खेतान, मंजू नेमानी, नेहा मातनहेलिया, पूजा बंसल,उषा जालान,सुमन अग्रवाल,आरती टिंबरेवाल,चंदा रुंगटा, शकुंतला किसान, उषा खाटूवाला, पूनम अग्रवाल, सविता जालान, श्यामा तुलस्यान,आशा अग्रवाल,ममता अग्रवाल,मीना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल,श्वेता सराफ,किरण तुलस्यान, विजया झुनझुनवाला,संगीता बजाज उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *