शाजापुर में दो किसानों की गेहूं की फसल जली:खेत में मिली चिट्ठी, सोना-चांदी और भैंस की मांग

शाजापुर में दो किसानों की गेहूं की फसल जली:खेत में मिली चिट्ठी, सोना-चांदी और भैंस की मांग

शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रूलकी में दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर दोनों किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं में रूलकी निवासी गोवर्धन सिंह पिता आत्माराम मकवाना और शैताब सिंह पिता बापूजी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 22 और 23 फरवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी करीब दो-दो बीघा गेहूं की फसल में आग लगा दी। किसानों ने गांव के ही विशाल पिता हुकुम सिंह पर संदेह व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फसल नुकसान की भरपाई की मांग की है। किसानों के अनुसार, फसल जलने के बाद खेत पर एक जैसी चिट्ठी भी मिली है। इस चिट्ठी में कथित तौर पर 5 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, 80,000 रुपये की एक भैंस और दो क्विंटल सोयाबीन की मांग का उल्लेख है। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि जो भी नुकसान होगा, उसकी जिम्मेदारी विशाल पिता हुकुम सिंह की होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *