एडीजी ने संवेदनशील बूथों में खुद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नगर निकाय चुनाव के दौरान शहर में विभिन्न बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। थानेदार खुद अपने-अपने इलाके में भ्रमणशील रहते हुए लोगों पर नजर रख रहे थे। पीसीआर व पेट्रोलिंग गाड़ी भी सक्रिय थी। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद एडीजी मनोज कौशिक कर रहे थे। वे एसएसपी राकेश रंजन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों में स्थित संवेदनशील बूथों पर पहुंचे। वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। इस क्रम में एडीजी अचानक एक बूथ पर वोटर से पहचान पत्र मांगा और उसके चेहरे का मिलान किया। बाद में एसएसपी से भी मिलान कराया। सड़क पर ही खड़ी कर दी गाड़ी, दिनभर जाम, राहगीर हुए परेशान रातू रोड, मेट्रो गली, हरमू रोड, कर्बला चौक, थड़पखना, संत अन्ना गली, प्लाजा चौक, कोकर-लालपुर रोड आैर करमटोली मध्य विद्यालय समेत अन्य जगहों पर वोटिंग के लिए बनाए गए बूथ के बाहर ही सड़क किनारे लोगों ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। प्रत्याशियों के समर्थक भी सड़क किनारे ही टेबल-कुर्सी लगाकर पर्ची बांटने के लिए दिनभर बैठे रहे। ऐसे में वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस कारण सड़क पर आने-जाने वाले वाहन सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदान कर वापस लौट रहे लोग भी जाम से फंसे रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *