मुंबई-प्रयागराज के बीच चलेगी 44 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला

मुंबई-प्रयागराज के बीच चलेगी 44 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला

गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई और प्रयागराज के बीच भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ये विशेष सेवाएं फरवरी से जुलाई 2026 तक अलग-अलग अवधियों में चलाई जाएंगी, जिससे होली और गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

04102 एलटीटी-प्रयागराज स्पेशल

ट्रेन संख्या 04102 साप्ताहिक विशेष 17 फरवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 16:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कुल 22 सेवाएं इस दिशा में संचालित होंगी, जिनमें 17 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 और 7 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष ट्रेन के रूप में 4 सेवाएं, 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में 5 सेवाएं, 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष के रूप में 13 सेवाएं शामिल है।

04101 प्रयागराज-एलटीटी स्पेशल

ट्रेन संख्या 04101 साप्ताहिक विशेष 16 फरवरी 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 18:00 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी।

इस रूट पर भी कुल 22 सेवाएं चलेंगी, जिनमें 16 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 और 6 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक 4 विशेष सेवाएं,

2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक होली विशेष के रूप में 5 सेवाएं, 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक 13 ग्रीष्मकालीन विशेष सेवाएं शामिल हैं।

ये विशेष ट्रेनें कल्याण, इगतपुरी (केवल 04102 के लिए), नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना की बात करें तो इसमें एक एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 9 शयनयान (स्लीपर), 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग के साथ सामान-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे।

यात्रियों को बड़ी राहत

होली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई-प्रयागराज रूट पर टिकटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में 44 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा। इन स्पेशल ट्रेनों से मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *