छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी लूटकांड की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जमीन विवाद के चलते भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। नारियल व्यापारी राजू खटिक ने स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास की मदद से उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाया था। इस मामले में पुलिस ने नारद श्रीवास समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि हथौड़े से हमला कर जेवर लूटने वाले आरोपी शहर के कई सराफा कारोबारियों की रैकी कर चुके थे। शनिवार को lचारों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बिलासपुर लाया। जिसके बाद उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। उन्हें यहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में स्थानीय युवकों के लिंक और सुपारी लेकर BJP पार्षद की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। हिस्ट्रीशीटर से जेल में हुई थी दोस्ती लूटकांड के आरोपी विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति मूलतः मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है, वो गांजा तस्करी भी करता था। जब वो बिलासपुर जेल में बंद था तब उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। लूट से पहले BJP नेता की हत्या की ली थी सुपारी पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर BJP पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी दी थी। दरअसल, टिकरापारा निवासी राजू खटिक नारियल व्यापारी है, उसका बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बंधु मौर्य से परेशान होकर राजू ने उसकी हत्या की प्लानिंग की थी। नारद ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर 25 लाख रुपए में सौदा तय किया था, जिसमें 6 लाख रुपए एडवांस भी दिया गया था। BJP नेता पर किया था अटैक 18 दिसंबर की रात बदमाशों ने पार्षद की कार रोककर गोली मारने की योजना बनाई थी। सौदे की पूरी प्लानिंग हिस्ट्रीशीटर और बाहरी शूटरों के बीच कराई गई थी। हालांकि, बंधु मौर्य ने कार रोकने के बजाए तेजी से आगे बढ़ा दी, जिसके चलते उस रात वारदात किसी वजह से टल गई।


