अच्छी बारिश से भरे जलाशय, गर्मियों में जल संकट की आशंका कम

अच्छी बारिश से भरे जलाशय, गर्मियों में जल संकट की आशंका कम

पिछले वर्ष भीषण जल संकट Water Crisis झेल चुके बेंगलूरु Bengaluru समेत राज्य Karnataka के अन्य शहरों के लोगों के लिए इस बार राहत भरी खबर है। प्री-मानसून और मानसून के दौरान हुई अच्छी वर्षा के कारण कर्नाटक के प्रमुख जलाशयों में पर्याप्त जल भंडारण हो गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ष राज्य को गंभीर ग्रीष्मकालीन जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध

अधिकारियों के अनुसार राज्य की प्रमुख नदियों और बांधों में फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिससे पेयजल, सिंचाई और शहरी जरूरतों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी।विशेष रूप से कृष्णराज सागर (केआरएस) जलाशय में लगभग 38 टीएमसी पानी संग्रहित है, जो बेंगलूरु की गर्मियों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का भी मानना है कि मौजूदा जल स्तर से बड़े जल संकट की आशंका काफी हद तक टल गई है। जलाशयों में संतोषजनक जल स्तर न केवल पेयजल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखेगा, बल्कि कृषि सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन और औद्योगिक जरूरतों को भी सहारा देगा। यदि मौसम सामान्य बना रहा तो राज्य को इस गर्मी बड़े जल संकट की आशंका से राहत मिल सकती है।

राज्य के प्रमुख बांधों में जल भंडारण की वर्तमान स्थिति

1. कृष्णराज सागर (केआरएस)

कुल क्षमता : 49.52 टीएमसी

वर्तमान भंडारण : 38 टीएमसी

आवक : 194 क्यूसेक

निकासी : 4,367 क्यूसेक

2. काबिनी बांध

कुल क्षमता : 19.52 टीएमसी

वर्तमान भंडारण :13 टीएमसी

आवक : 221 क्यूसेक

निकासी : 1,200 क्यूसेक

3. अलमट्टी बांध

कुल क्षमता : 123.08 टीएमसी

वर्तमान भंडारण : 64.22 टीएमसी

आवक : 0 क्यूसेक

निकासी : 10,769 क्यूसेक

4. हरंगी बांधकुल

क्षमता : 8.50 टीएमसी

वर्तमान भंडारण : 3.34 टीएमसी

आवक : 245 क्यूसेक

निकासी : 200 क्यूसेक

5. तुंगभद्रा बांध

कुल क्षमता : 105 टीएमसी

वर्तमान भंडारण : 24.14 टीएमसी

आवक : क्यूसेक

निकासी : 402 क्यूसेक

6. वाणी विलास सागर बांध

कुल क्षमता : 30 टीएमसी

वर्तमान भंडारण : 29 टीएमसी

आवक : क्यूसेक

निकासी : 580 क्यूसेक

निकासी : 6,304 क्यूसेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *