सपा कार्यालय में संत गाडगे जयंती मनाई गई:पूर्व विधायक मुक्तिनाथ, मंत्री शाकिर अली को भी श्रद्धांजलि

सपा कार्यालय में संत गाडगे जयंती मनाई गई:पूर्व विधायक मुक्तिनाथ, मंत्री शाकिर अली को भी श्रद्धांजलि

शहर के बांस देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में सोमवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव और पूर्व मंत्री शाकिर अली की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे, मुक्तिनाथ यादव और शाकिर अली के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि संत गाडगे ने अपना पूरा जीवन अवैज्ञानिक मान्यताओं, कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। वे स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे और कीर्तन के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते थे। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करना था। व्यास यादव ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री शाकिर अली और पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव ने अपने जीवन में शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने, पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए परिवार को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हृदयनारायण जायसवाल, मालवीय प्रसाद निर्मल, डॉ. रामनाथ चौहान, हंसनाथ यादव, अखिलेश कनौजिया, रंजना भारती, अजीत शर्मा, देशराज यादव, अर्जुन यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *