Weather Alert: मौसम विभाग की आई चेतावनी, राजस्थान के 8 जिलों में अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना

Weather Alert: मौसम विभाग की आई चेतावनी, राजस्थान के 8 जिलों में अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना

Rajasthan weather alert: जयपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 8 जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सीकर,चूरू, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अलवर, करौली व धौलपुर जिलों में आगामी दो घंटे में बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न रहने, तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। किसानों और राहगीरों को भी मौसम बिगड़ने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan Weather

वहीं, आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार 48 घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल और सोशल मीडिया चैनलों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *