Sarkari Naukri 2026: पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में वैकेंसी, 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

Sarkari Naukri 2026: पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में वैकेंसी, 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। Panchayat & Rural Development Department, Assam ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। विभाग की ओर से 1508 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती अलग-अलग योजनाओं के तहत की जा रही है, जिनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) और फाइनेंस कमीशन ग्रांट शामिल हैं।

Sarkari Naukri 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें इंजीनियर, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर, कंप्यूटर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। कुल 1508 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Jobs 2026: शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

ग्राम रोजगार सहायक बनने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। दूरी शिक्षा (Distance Education) की डिग्री भी मान्य होगी, बशर्ते वह DEC/UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त हो। साथ ही 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर/कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। मान्यता प्राप्त डिस्टेंस डिग्री स्वीकार की जाएगी। कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और मोबाइल एप्लिकेशन पर काम करने का अनुभव जरूरी है।

PNRD Assam Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 15,000 से 18,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। हालांकि अंतिम वेतनमान विभागीय नियमों के अनुसार तय होगा।

ऐसे कर पाएंगे आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rural.assam.gov.in पर जाएं।
वहां Recruitment या Career सेक्शन में संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन लिंक पर क्लिक कर फॉर्म खोलें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरें।
100 KB के भीतर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
सफेद कागज पर काले या नीले पेन से हस्ताक्षर कर उसे भी तय साइज में अपलोड करें।
10वीं का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, मार्कशीट और कंप्यूटर सर्टिफिकेट अपलोड करें।
श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *