मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में लोजपा(रा.) नेता की मौत:तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में लोजपा(रा.) नेता की मौत:तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में युवा लोजपा(रा.) नेता अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक के पास की है। मृतक अमन कुमार वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार, अमन अपने दो दोस्तों के साथ घर से मुजफ्फरपुर आ रहे थे। रास्ते में सकरी चौक के पास पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर कई बार पलटी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। इलाके में शोक की लहर हादसे से परिवार और समर्थकों में मातम पसरा हुआ है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक और संवेदना का माहौल है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में युवा लोजपा(रा.) नेता अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक के पास की है। मृतक अमन कुमार वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार, अमन अपने दो दोस्तों के साथ घर से मुजफ्फरपुर आ रहे थे। रास्ते में सकरी चौक के पास पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर कई बार पलटी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। इलाके में शोक की लहर हादसे से परिवार और समर्थकों में मातम पसरा हुआ है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक और संवेदना का माहौल है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *