शेखपुरा में कोरमा थाना पुलिस ने घाट कुसुंभा प्रखंड के गदबदिया गाँव में एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के साथ कई उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि, इस दौरान गृहस्वामी सह कारोबारी सुरेश राम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेश राम अपने घर में लंबे समय से शराब बनाने और उसकी आपूर्ति करने का अवैध धंधा चला रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। 500 एमएल के 31 पाउच पैक निर्मित शराब बरामद पुलिस ने मौके से 500 एमएल के 31 पाउच पैक निर्मित शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, बड़े प्लास्टिक गैलनों में लगभग 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी मिली, जिसे बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। बरामद निर्मित शराब को जब्त कर लिया गया थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बरामद निर्मित शराब को जब्त कर लिया गया है, जबकि अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी सुरेश राम के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। शेखपुरा में कोरमा थाना पुलिस ने घाट कुसुंभा प्रखंड के गदबदिया गाँव में एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के साथ कई उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि, इस दौरान गृहस्वामी सह कारोबारी सुरेश राम पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेश राम अपने घर में लंबे समय से शराब बनाने और उसकी आपूर्ति करने का अवैध धंधा चला रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। 500 एमएल के 31 पाउच पैक निर्मित शराब बरामद पुलिस ने मौके से 500 एमएल के 31 पाउच पैक निर्मित शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, बड़े प्लास्टिक गैलनों में लगभग 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब भी मिली, जिसे बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। बरामद निर्मित शराब को जब्त कर लिया गया थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बरामद निर्मित शराब को जब्त कर लिया गया है, जबकि अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार कारोबारी सुरेश राम के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।


