करनाल में कारों से भरे कंटेनर में लगी आग:हाईवे पर कैबिन जलकर राख; चेन्नई से लाई गई थीं निसान-रेनॉल्ट की नई गाड़ियां, बड़ा नुकसान टला

करनाल में कारों से भरे कंटेनर में लगी आग:हाईवे पर कैबिन जलकर राख; चेन्नई से लाई गई थीं निसान-रेनॉल्ट की नई गाड़ियां, बड़ा नुकसान टला

हरियाणा में करनाल क नेशनल हाईवे 44 पर कारों से लदे एक कंटेनर ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चेन्नई से नई गाड़ियां लेकर करनाल स्थित शोरूम के बाहर पहुंचा था। आग ट्रक के कैबिन में लगी और देखते ही देखते वह जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कंटेनर में लोड नई गाड़ियां सुरक्षित बच गईं। 5–10 मिनट में पहुंची दमकल, तीन नई गाड़ियां बचीं
ट्रक चालक संवरलाल ने बताया कि वह चेन्नई से निसान मोटर और रिनोल्ट कंपनी की तीन नई गाड़ियां लोड कर करनाल लाया था। शोरूम के बाहर ट्रक खड़ा कर जैसे ही वह गेट की ओर गया, तभी कैबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। 5 से 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। चालक ने बताया कि अगर चलते ट्रक में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग पीछे की ओर फैलती तो डीजल टैंक में धमाका भी हो सकता था और कंटेनर में लोड गाड़ियां भी जल सकती थीं। आग बुझते ही कंपनी के कर्मचारियों ने कंटेनर से सभी गाड़ियों को सुरक्षित उतार लिया और अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी कृष्ण शर्मा ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में ट्रक का कैबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन कंटेनर में लदी नई गाड़ियां सुरक्षित बच गईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *