पत्नी पर जेवर व नकदी लेकर 6 वर्षीय बेटी संग फरार होने का आरोप, थाना में आवेदन

गिरिडीह | पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मो. जाबीर अंसारी ने रविवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार को आवेदन देकर अपनी पत्नी शाहिना प्रवीण पर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर 6 वर्षीय बेटी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि पत्नी कथित रूप से जमुआ के टीकामगहा िनवासी सफरुद्धीन अंसारी के साथ चली गई है। आवेदन के अनुसार, जाबीर अंसारी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़सा निवासी मो. क्यूम अंसारी की पुत्री शाहिना प्रवीण से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती की एक 6 वर्षीय बेटी है। जाबीर अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी किसी अन्य युवक से मोबाइल पर लगातार बात करती थी और उससे मिलने भी जाती थी, जिसकी जानकारी वे ससुराल पक्ष को देते रहे। उन्होंने बताया कि वे परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। 19 फरवरी 2026 को काम पर जाने के बाद जब शाम को घर लौटे, तो पत्नी और बेटी घर पर नहीं थीं। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी एक युवक के साथ बच्ची को लेकर जाती दिखी थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर ससुराल में पूछताछ की, लेकिन वहां भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि पत्नी घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है। गिरिडीह | पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मो. जाबीर अंसारी ने रविवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार को आवेदन देकर अपनी पत्नी शाहिना प्रवीण पर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर 6 वर्षीय बेटी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि पत्नी कथित रूप से जमुआ के टीकामगहा िनवासी सफरुद्धीन अंसारी के साथ चली गई है। आवेदन के अनुसार, जाबीर अंसारी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़सा निवासी मो. क्यूम अंसारी की पुत्री शाहिना प्रवीण से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती की एक 6 वर्षीय बेटी है। जाबीर अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी किसी अन्य युवक से मोबाइल पर लगातार बात करती थी और उससे मिलने भी जाती थी, जिसकी जानकारी वे ससुराल पक्ष को देते रहे। उन्होंने बताया कि वे परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। 19 फरवरी 2026 को काम पर जाने के बाद जब शाम को घर लौटे, तो पत्नी और बेटी घर पर नहीं थीं। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी एक युवक के साथ बच्ची को लेकर जाती दिखी थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर ससुराल में पूछताछ की, लेकिन वहां भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि पत्नी घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *