जांजगीर | छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न संकायों में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। जांजगीर-चांपा जिले के डागा कॉलोनी बरपाली चौक, चांपा निवासी सेवानिवृत्त कॉलेज प्रोफेसर डॉ. अश्विनी केशरवानी को जीवविज्ञान संकाय अंतर्गत सैरीकल्चर विभाग के केंद्रीय अध्ययन मंडल में शामिल किया गया है। डॉ. केशरवानी मिनीमाता शासकीय कन्या कॉलेज के सेवानिवृत प्राध्यापक हैं।


