गोरखपुर के आकांक्षा, आयुष्मान UP वॉलीबॉल टीम के हिस्सा बने:पश्चिम बंगाल में 24 फरवरी से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

गोरखपुर के आकांक्षा, आयुष्मान UP वॉलीबॉल टीम के हिस्सा बने:पश्चिम बंगाल में 24 फरवरी से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

गोरखपुर के वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा पांडेय और आयुष्मान सिंह का सिलेक्शन उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। यह सिलेक्शन 12 फरवरी से बलिया में चल रहे ट्रेनिंग कैंप के आधार पर हुआ है। जहां दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यूपी टीम में अपनी जगह बनाई। गोरखपुर जिला वॉलीबॉल के सचिव बैजनाथ मिश्रा ने बताया- यह टीम 23 फरवरी को ही बलिया से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी। 24 फरवरी से हुबली में आयोजित नेशनल में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों के सिलेक्शन की सूचना मिलने के बाद वॉलीबॉल के अधिकारियों और अन्य खिलाड़ियों में उत्साह है। सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा, शंभु तिवारी, ट्रेजरार डीके शाही, अजय राय, रमेश राय, श्याम नारायण शुक्ला, बृजेश यादव, आले हैदर और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *