टीपीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:तेल टैंकर की छत पर चढ़ते वक्त इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आया युवक

टीपीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:तेल टैंकर की छत पर चढ़ते वक्त इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आया युवक

टीपीनगर के पूठा स्थित एक पेट्रोलियम कंपनी के डिपो में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चर्चा है कि युवक एक रेल टैंकर की छत पर चढ़ा था और वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस मामले में अनभिज्ञता जता रही है। पहले एक नजर हादसे पर डालिये
पूठा में एक पेट्रोलियम कंपनी का डिपो बना है। यहां रेल की मदद से टैंकर पहुंचते हैं। रविवार शाम भी यहां टैंकर पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक टैंकर की छत पर चढ़ गया और हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धमाके के साथ युवक दूर जाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग
धमाके की आवाज सुनकर कुछ लोग डिपो के अंदर भागे। उनकी नजर जमीन पर तड़प रहे युवक पर गई। उन्होंने युवक को संभालने की कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दीपों पर मौजूद लोगों ने सूचना परिजनों को दी जिसके बाद में मौके पर आए और बिना किसी कार्रवाई के युवक को साथ लेकर चले गए। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
काफी देर तक डिपो में खलबली मची रही लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि युवक पेट्रोल निकालने के लिए रेल के टैंकर पर चढ़ा था और इसी दौरान वह ट्रेन के ऊपर से जा रही इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आ गया। धमाके के साथ युवक दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली आपूर्ति ठप, कई ट्रेनें बाधित
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हादसे की वजह से कहीं ट्रेनों को बहुत पहले ही रोक दिया गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। एसएचओ ने मामले में जताई अनभिज्ञता
SHO अरुण कुमार मिश्रा ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने क्षेत्रीय चौकी से भी संपर्क किया लेकिन वहां भी इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि सोमवार को एक बार डिपो संचालक से जाकर बात की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *