मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026:जिलाधिकारी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, BLO को दिए निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026:जिलाधिकारी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, BLO को दिए निर्देश

मऊ जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत ‘विशेष अभियान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। इनमें तरुण इंटर कॉलेज कुंडाकुचाई के बूथ संख्या 353, 354; प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर के बूथ संख्या 343, 344, 345, 346; और प्राथमिक विद्यालय मटूरी मरियम के बूथ संख्या 451 शामिल थे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फॉर्म 6, 7 और 8 के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि उनके बूथ से संबंधित कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, तो वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिलाधिकारी ने बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए मतदाताओं और छूटी हुई पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *