गुरुग्राम में पटौदी रोड के जर्जर हिस्से को ठीक करने का काम शुरू किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली गांव तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने का शेड्यूल बनाया गया है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने अगले 24 घंटे के लिए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया है। इस दौरान सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक रूट डायवर्ट किए गए हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में उमंग भारद्वाज चौक या पटौदी रोड की ओर जाने से बचें या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। एडवाइरी जारी की गई ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एडवाइजरी का पालन करें और रीयल-टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल चेक करें। 24 घंटे का बंद यात्रियों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन लंबे समय में यह सड़क की बेहतरी के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़कों की मरम्मत की जा रही यह मरम्मत कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया निर्देशों के तहत है, जिसमें उन्होंने गुरुग्राम की जर्जर सड़कों को प्राथमिकता पर ठीक करने के आदेश दिए थे। इस हिस्से पर टूटी-फूटी सड़क की वजह से हजारों वाहन चालकों, स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों को रोजाना जाम, धूल और उछाल भरी यात्रा का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को होती है परेशानी खराब हालत की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत पूरी होने के बाद यात्रा सुगम और सुरक्षित हो जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इन रास्तों का प्रयोग करें
गुरुग्राम से पटौदी रोड: गाडौली या पटौदी की ओर जाने के लिए वाहन चालक बसई धनकोट के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए हरसरू के रास्ते जाएं। पटौदी रोड से सेक्टर-10 की ओर: वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए बसई धनकोट के रास्ते सेक्टर-10 के रास्ते पहुंचे।
पटौदी से NH-48: गढ़ी हरसरू से द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते NH-48 तक पहुंचे। एनएच 48 से शहर के अलग अलग हिस्सों में एंट्री की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी इस बारे में ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत के चलते जाम की स्थिति बन सकती है। इससे बचने के लिए गूगल मैप और साइन बोर्ड लगाकर सुझाए गए रास्तों का प्रयोग करें। लोगों से अपील है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।


