गयाजी के बोधगया और शेरघाटी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 146 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई में 5 की गिरफ्तारी भी की गई है। इनमें एक युवती भी शामिल है जो दिल्ली की रहने वाली है। शराब की खेप को धंधेबाजों तक लाने और ले जाने का काम स्कूटी से करती थी। जब्त शराब की मात्रा करीब 69.75 लीटर बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक और ऑटो भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई आबकारी विभाग ने की है। वाहन जांच में की कार्रवाई पहली कार्रवाई बोधगया थाना क्षेत्र के भइया विगहा और राजापुर सुजाता बाइपास इलाके में हुई। आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक चॉकलेटी रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी और एक ब्लू रंग की ग्लैमर बाइक से 91 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। कुल मात्रा 49.125 लीटर रही।
इस मामले में परैया थाना क्षेत्र के फूरहुरिया निवासी 37 वर्षीय कमलेश कुमार, दिल्ली के उत्तम नगर की 19 वर्षीय प्रीति कुमारी और बाराचट्टी के रेबदा निवासी 33 वर्षीय राजभजू यादव को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक उमेश चंद्र राय ने किया। ऑटो की तलाशी ली गई दूसरी कार्रवाई शेरघाटी थाना क्षेत्र के सगाही में की गई। यहां एक ऑटो की तलाशी ली गई। वाहन में बनाए गए गुप्त बॉक्स से 55 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कुल मात्रा 20.625 लीटर रही। इस मामले में चालक देव कुमार और उसके सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इस छापेमारी का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके। गयाजी के बोधगया और शेरघाटी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 146 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई में 5 की गिरफ्तारी भी की गई है। इनमें एक युवती भी शामिल है जो दिल्ली की रहने वाली है। शराब की खेप को धंधेबाजों तक लाने और ले जाने का काम स्कूटी से करती थी। जब्त शराब की मात्रा करीब 69.75 लीटर बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक और ऑटो भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई आबकारी विभाग ने की है। वाहन जांच में की कार्रवाई पहली कार्रवाई बोधगया थाना क्षेत्र के भइया विगहा और राजापुर सुजाता बाइपास इलाके में हुई। आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक चॉकलेटी रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी और एक ब्लू रंग की ग्लैमर बाइक से 91 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। कुल मात्रा 49.125 लीटर रही।
इस मामले में परैया थाना क्षेत्र के फूरहुरिया निवासी 37 वर्षीय कमलेश कुमार, दिल्ली के उत्तम नगर की 19 वर्षीय प्रीति कुमारी और बाराचट्टी के रेबदा निवासी 33 वर्षीय राजभजू यादव को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक उमेश चंद्र राय ने किया। ऑटो की तलाशी ली गई दूसरी कार्रवाई शेरघाटी थाना क्षेत्र के सगाही में की गई। यहां एक ऑटो की तलाशी ली गई। वाहन में बनाए गए गुप्त बॉक्स से 55 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कुल मात्रा 20.625 लीटर रही। इस मामले में चालक देव कुमार और उसके सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इस छापेमारी का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके।