भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:एआई समिट मामले में देश विरोधी गतिविधियों का लगाया आरोप, बोले-PM के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:एआई समिट मामले में देश विरोधी गतिविधियों का लगाया आरोप, बोले-PM के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

गोपालगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनीया चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर एआई समिट मामले में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने कहा कि एआई समिट में राहुल गांधी ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस समिट में 190 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे और भारत इसका नेतृत्व कर रहा था। गिरी ने राहुल गांधी के विरोध को ‘देश विरोधी’ करार देते हुए उन पर ‘चाइनीज एजेंट’ होने का आरोप लगाया। भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं राहुल गांधी उन्होंने इस मामले की जांच और कांग्रेस पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सदर विधायक सुभाष सिंह ने राहुल गांधी के कार्यों को ‘घिनौना’ बताते हुए कहा कि देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं, जिसके विरोध में आज कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया, जिसका भाजयुमो घोर विरोध करता है। गोपालगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनीया चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर एआई समिट मामले में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने कहा कि एआई समिट में राहुल गांधी ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस समिट में 190 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे और भारत इसका नेतृत्व कर रहा था। गिरी ने राहुल गांधी के विरोध को ‘देश विरोधी’ करार देते हुए उन पर ‘चाइनीज एजेंट’ होने का आरोप लगाया। भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं राहुल गांधी उन्होंने इस मामले की जांच और कांग्रेस पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सदर विधायक सुभाष सिंह ने राहुल गांधी के कार्यों को ‘घिनौना’ बताते हुए कहा कि देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं, जिसके विरोध में आज कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया, जिसका भाजयुमो घोर विरोध करता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *