भास्कर न्यूज | जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के दिशानिर्देशों और डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना की अगुवाई में आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग शिविर लगाया गया। पंजाब सरकार की साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान मुहिम के तहत आयुर्वेदिक विभाग और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत यह संयुक्त प्रयास किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अफसर डॉ. वीनू खन्ना और जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर नरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के उपप्रधान रणजीत आर्य द्वारा किया गया। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डॉ. हेमंत मल्होत्रा, डॉ. नीरज आनंद, योग ट्रेनर सचिन चड्ढा और सरिता मल्होत्रा ने उपस्थित 78 वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था के अनुकूल योग अभ्यास करवाए। इस मौके पर विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ आहार-विहार और दिनचर्या के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. रूपाली कोहली, अनिल कोहली, मांगे राम वैदिक, ओम प्रकाश मेहता, वेद भाटिया, सुनीत भाटिया, चौधरी हरिचंद, पूनम मेहता, विजय चावला, अनु आर्या, संगीता मोहन आर्या, तृप्ता चावला, राजीव शर्मा, हजारी लाल शर्मा, अशोक टंडन, ज्योति मल्होत्रा और गुरजीत कोहली सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


