151 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया

भास्कर न्यूज |विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित महामाया मंदिर के समीप राम निवास भवन में शनिवार को एकादशी उद्यापन सह श्रीमद् भगवत यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल से 151 महिलाएं बाजे गाजे के साथ माथे पर कलश लेकर बनासो चौक पहुंचे यहां पूरे बनासो भ्रमण करने के बाद महामाया बागेश्वरी मंदिर के तालाब से विधिवत मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर पुनं यज्ञ स्थल वापस आए। इस दौरान जय घोष के नारे लगाए जा रहे थे। यज्ञ 28 फरवरी को संपन्न होगी ।इस दौरान संध्या 7:00 बजे से 8:00 बजे तक कथा होगा। जिसमें वृंदावन के आचार्य कृष्ण देव महाराज जी कथा करेंगे यह नित प्रतिदिन लगातार होगी। इसे संपन्न कराने में पूरे गांव के लोगों में आचार्य भुनेश्वर पांडे, रामबाबू , अशोक पाण्डेय रविंद्र पांडेय, वासुदे पांडेय , जयंत पांडेय, सुधीर पांडेय, महेंद्र पांडेय , उपेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय , इसके अलावे बड़ी संख्या में यज्ञ संघ के लोग लगे हुए हैं। भास्कर न्यूज |विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित महामाया मंदिर के समीप राम निवास भवन में शनिवार को एकादशी उद्यापन सह श्रीमद् भगवत यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल से 151 महिलाएं बाजे गाजे के साथ माथे पर कलश लेकर बनासो चौक पहुंचे यहां पूरे बनासो भ्रमण करने के बाद महामाया बागेश्वरी मंदिर के तालाब से विधिवत मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर पुनं यज्ञ स्थल वापस आए। इस दौरान जय घोष के नारे लगाए जा रहे थे। यज्ञ 28 फरवरी को संपन्न होगी ।इस दौरान संध्या 7:00 बजे से 8:00 बजे तक कथा होगा। जिसमें वृंदावन के आचार्य कृष्ण देव महाराज जी कथा करेंगे यह नित प्रतिदिन लगातार होगी। इसे संपन्न कराने में पूरे गांव के लोगों में आचार्य भुनेश्वर पांडे, रामबाबू , अशोक पाण्डेय रविंद्र पांडेय, वासुदे पांडेय , जयंत पांडेय, सुधीर पांडेय, महेंद्र पांडेय , उपेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय , इसके अलावे बड़ी संख्या में यज्ञ संघ के लोग लगे हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *